What to do when you wakeup in the morning? (प्रातः उठने पर क्या करें?)

What to do when you wakeup in the morning? (प्रातः उठने पर क्या करें?)

प्रात:काल व्यक्ति के बिस्तर से उठने के साथ ही दिन का प्रारंभ हो जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के मन में यह भावना अवश्य आती है, कि उसका दिन अच्छा व्यतीत हो। अच्छा दिन व्यतीत हो इसके लिए कुछ विशेष बातों पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है इसी से संबंधित कुछ विशेष टिप्स यहां दिए जा रहे हैं:-

Major Tips For when you wakeup in the morning

  • सुबह उठने का समय निश्चित करें। संभव हो, तो ब्रह्ममुहूर्त में ही उठने का प्रयास करें, लेकिन यह तभी संभव है जब आप रात में भी एक निश्चित समय पर सोने की आदत डालेंगे।
  • उठते ही पानी से कुल्ला करें। व आंख-मुँह अच्छी तरह से धोए। सर्दियों में पानी गुनगुना प्रयोग में ले। सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत डालें। इससे पेट सही साफ होता है और कब्ज की समस्या नहीं रहती है।
  • गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर खाली पेट पीना भी लाभदायक रहता है। 
  • भारी शरीर वाले अनेक व्यक्ति गुनगुने पानी में नींबू का रस व शहद मिलाकर भी पीते हैं। यह भी ठीक ही है, इससे सुबह-सुबह दो-तीन बार खुलकर पेशाब लगता है। इससे अतिरिक्त चर्बी घुलकर बाहर निकलती है तथा शरीर से विषाक्त पदार्थ पेशाब द्वारा बाहर निकलते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह हितकारी रहता है।
  • शौच आदि क्रियाओं से निवृत्त होने के पश्चात कुछ देर योगाभ्यास करें। योगाभ्यास को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें।
  • योगाभ्यास करने के बाद अखबार व दैनिक समाचार पत्र का वाचन लगभग 15 से 20 मिनट में कर ले।
  • दाँतो की नित्य सफाई करें। आजकल नए-नए ब्रांड के टूथपेस्ट बाजार में उपलब्ध है। सभी दांतों की मजबूती और चमक के दावे करते हैं। प्राकृतिक दातुन जैसे नीम, बबूल, मौलश्री, वज्रदंती, शरपुंखा की जड़ इत्यादि में से कोई यदि आसानी से उपलब्ध हो जाए, तो इन्हीं का उपयोग करना चाहिए। अन्यथा अच्छी ब्रांड का टूथपेस्ट संभव हो तो दांतों के डॉक्टर की सलाह लेकर उनके बताए अनुसार ही प्रयोग करें।
  • मसूड़ों की मजबूती के लिए दो-चार बूंद सरसों के तेल में थोड़ा सा साधारण नमक मिलाकर अंगुली से हल्के-हल्के मसूड़ों पर रगडना चाहिए। ऐसा सप्ताह में एक-दो बार करने से मसूड़े मजबूत बने रहते हैं।
  • प्रातः काल व्यायाम अवश्य करें।
  • प्रातकाल उठने के पश्चात दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद लगभग 5 KM पैदल चले। इससे शरीर में Blood circulation ठीक रहता है, और हृदय मजबूत बना रहता है।
  • फिर अंत में आपके द्वारा दिनभर में कौन-कौन से कार्यो को किया जाना है, उसकी एक सूची तैयार करें, और उस सूची के हिसाब से अपने कार्य को प्रारंभ कर सभी कार्यों को ध्यान पूर्वक पूरा करें।

उम्मीद है आपको यह टिप्स पसंद आए होंगे और इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर आप अपने जीवन को अच्छा बना सकते हैं। जीवन में सफल होने के लिए छोटी-छोटी बातों को सही करके ही हम बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए सफलता प्राप्त करने के लिए हमारी दिनचर्या का नियमित होना अनिवार्य होता है।

Leave a Comment