What the Oxford English Dictionary Doesn’t Tell You About सपने याद क्यों नहीं रहते? बड़ा विचित्र है मानव मस्तिष्क(human Brain)

What the Oxford English Dictionary Doesn’t Tell You About सपने याद क्यों नहीं रहते? बड़ा विचित्र है मानव मस्तिष्क(human Brain) 

सपने(Dreams)याद क्यों नहीं रहते?

हमें अक्सर सपने आते हैं कुछ अच्छे और कुछ डरावने लेकिन सपनों को हम अधिक समय तक याद नहीं रख पाते।जल्दी ही भूल जाते हैं। यह वैज्ञानिक युग है फिर भी कई बार सपनों के जरिए भविष्य देख लेने जैसे दावे भी किए जाते हैं।और सपनों की याद को लेकर आज भी कई अटकलें लगाई जाती है।

मनोवैज्ञानिक इसका कोई ठोस स्पष्टीकरण आज तक नहीं दे पाए एवं न ही वैज्ञानिक इसका कोई कारण बता पाए। फिर भी मनोवैज्ञानिकों द्वारा मनुष्यों पर किए गए प्रयोगों से ऐसा पता चला है कि यदि किसी व्यक्ति को सपने देखते समय नींद में से जगा दिया जाए,  तो उस व्यक्ति को वह सपना याद रहता है। सपने अक्सर नींद की एक विशेष अवस्था “रैम” में यानी रैपिड आई मूवमेंट (आर ई एम) में जो देर रात्रि में आती है, दिखाई देते हैं। इस अवस्था में मस्तिष्क का दृष्टि केंद्र सक्रिय रहता है। और आंखों की पुतलियां बड़ी तेजी से घूमती है। 

अगर कोई व्यक्ति रैम अवस्था के बीच में ही जाग जाता है और उसे आभास हो जाता है कि वह कोई सपना देख रहा था तो उस स्थिति में वह अपने सपने को पुनः स्मरण कर सकता है। बहरहाल नींद में रैम अवस्था में ही सपने आते हैं? और आंशिक रूप से ही क्यो याद रहते हैं? इस प्रश्न का उत्तर आज तक कोई मनोवैज्ञानिक नहीं खोज पाया है।


क्यों विचित्र है मानव मस्तिष्क (Human Brain)?

संपूर्ण प्राणी जगत में मानव मस्तिष्क सर्वाधिक विकसित एवं सक्षम होता है। मानव मस्तिष्क में होने वाली अनेक क्रियाओं के विस्तृत अध्ययन से अनेक नई बातें सामने आई है।

मस्तिष्क को अपनी जटिल रासायनिक क्रियाओं हेतु ऊर्जा की निरंतर आवश्यकता होती है।शरीर के अन्य सक्रिय अंग जैसे मांसपेशियों तथा Heart ग्लूकोज के अतिरिक्त वसा एवं  अन्य पौषक तत्वों को ऊर्जा उत्पादन हेतु प्रयोग करने में सक्षम होती है। किंतु क्या आप जानते हैं कि हमारा मस्तिष्क केवल Glucose को ही अपनी ऊर्जा की आवश्यकता के लिए प्रयोग में ला सकता है। 

हमारा मस्तिष्क ऊर्जा के रूप में न तो वसा का प्रयोग कर सकता है न ही दूसरे पोषक तत्व का प्रयोग कर पाता हैं। यह केवल और केवल कार्बोहाइड्रेट निर्मित glucose को अपनी ऊर्जा के रूप में उपयोग लेता है।

Leave a Comment