Surprising Facts About Atmosphere वायुमंडल संरचना

Surprising Facts About Atmosphere । वायुमंडल संरचना

वायुमंडल(ATMOSPHERE) किसे कहते हैं?

पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए वायु के विस्तृत फैलाव को वायुमंडल कहते हैं। वायु की ऊपरी परत के अध्ययन को Aerology और निचली परत के अध्ययन को Meterorology कहते हैं।

वायुमंडल में विभिन्न गैसों का अनुपात किस प्रकार है?

आयतन के अनुसार वायुमंडल में (30 मील के अंदर) विभिन्न गैसों का मिश्रण इस प्रकार है- नाइट्रोजन 78.07% ऑक्सीजन 20.93% कार्बन डाइऑक्साइड 0.03% और ऑर्गन 0.93%

वायुमंडल(Atmosphere) में कौन-कौन सी परते पाई जाती है?

वायुमण्डल को निम्न परतो में बांटा गया है:-
  1. क्षोभ मंडल (Troposphere)
  2. समताप मंडल (Stratosphere)
  3. ओजोन मंडल (Ozosphere) 
  4. आयन मंडल (Ionosphere), व 
  5. बहिर्मडल (Exosphere)

वायुमंडल को उपरोक्त 5 परतों में बांटा गया है। इन सभी परतो की विशेषताएं एवं इनका हमारे लिए महत्व हम आगे के विवरण में समझेंगे।

क्षोभमंडल(Troposphere)

  • क्षोभमंडल वायुमंडल का सबसे नीचे वाला भाग है अर्थात यह वायुमंडल की सबसे निचली परत है।
  • इसकी ऊंचाई ध्रुवों पर 8 किलोमीटर तथा विषुवत रेखा पर लगभग 18 किलोमीटर होती है।
  • क्षोभमंडल में तापमान की गिरावट की दर प्रति 165 मीटर की ऊंचाई पर 1 डिग्री सेल्शियस अथवा 1 किलोमीटर की ऊंचाई पर 6.4 डिग्री सेल्सियस होती है।
  • सभी मुख्य वायुमंडलीय घटनाएं जैसे- बादल,आंधी एवं वर्षा इसी मंडल में होती है। इस मंडल को संवहन मंडल भी कहते हैं। क्योंकि संवहन धारा इसी मंडल की सीमा तक सीमित होती है। इस मंडल का दूसरा नाम अधोमंडल भी है।

समताप मंडल(Stratosphere)

  • समताप मंडल 18 किलोमीटर से 32 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसमें तापमान सदैव समान रहता है इसलिए इस मंडल को समताप मंडल कहा जाता है।
  • इस मंडल में मौसम संबंधी घटनाएं जैसे- आंधी, बादलों की गरज, बिजली कड़क,धूल कण एवं जलवाष्प आदि कुछ नहीं होता है।
  • इस मंडल में वायुयान उड़ानों की आदर्श दशा पाई जाती है इसलिए वायुयान हमेशा समताप मंडल में ही उड़ते हैं।
  • समताप मंडल की मोटाई ध्रुवों पर सबसे अधिक होती है। कभी-कभी विषुवत रेखा पर इसका लोप भी होता है।
  • कभी-कभी इस मंडल में विशेष प्रकार के मेघो का निर्माण होता है। जिन्हें मूलाभः मेघ(Motter of peal cloud) कहा जाता है।

ओजोन मंडल(Ozonosphere)

  • पृथ्वी तल से 32 किलोमीटर से 60 किलोमीटर के मध्य ओजोन मंडल पाया जाता है। 
  • इस मंडल में ओजोन गैस(OZONE GAS) की एक परत पाई जाती है जो सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों(ULTRA-VOILET RAYS) को अवशोषित कर लेती है। इसलिए इसे पृथ्वी का सुरक्षा कवच भी कहते हैं।
  • ओजोन परत को नष्ट करने वाली गैस क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) है। जो एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर आदि से निकलती है। 
  • ओजोन परत की मोटाई नापने में डॉबसन इकाई का प्रयोग किया जाता है। 
  • इस मंडल में ऊंचाई के साथ तापमान बढ़ता जाता है। प्रति 1 किलोमीटर की ऊंचाई पर तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होती है।

आयन मंडल(Ionosphere)

  • आयनमंडल की ऊंचाई 60 किलोमीटर से 640 किलोमीटर तक होती है।
  • यह भाग कम वायुदाब तथा पराबैंगनी किरणों द्वारा आयनीकृत होता रहता है। 
  • इस मंडल में सबसे नीचे स्थित D-LAYER से Long Radio Waves एवं E-1,E-2 और F1,F2 परतो से Short Radio Wave  परावर्तित होती है। जिसके फलस्वरूप पृथ्वी पर रेडियो, टेलीविजन, टेलीफोन एवं REDAR  आदि की सुविधा प्राप्त होती है। संचार उपग्रह इसी मंडल में अवस्थित होते हैं।

बहिर्मडल(EXOSPHERE)

  • 640 किलोमीटर से ऊपर के भाग को Exosphere कहां जाता है।
  • इसकी कोई ऊपरी सीमा निर्धारित नहीं है।
  • इस मंडल में हाइड्रोजन एवं हीलियम गैस की प्रधानता होती है।
                             🙏🙏🙏🙏🙏

3 thoughts on “Surprising Facts About Atmosphere वायुमंडल संरचना”

Leave a Comment