रूस यूक्रेन युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी ने की राष्ट्रपति पुतिन से बात।

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात कर युद्ध विराम की अपील की।

रूस यूक्रेन युद्ध
रूस यूक्रेन युद्ध।

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से बात कर  युद्ध को बातचीत से हल करने की डिप्लोमेटिक अपील की ।एवं साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षा के लिए अपील की।

जिस में पुतिन ने मोदी को विश्वास दिलाया कि दोनों देश लगातार अधिकारीक स्तर पर एक दूसरे से इस मसले पर संपर्क में रहेंगे एवं भारतीयों की पूरी मदद की जाएगी।लगभग 25 मिनट तक इन दोनों वैश्विक नेताओं ने बातचीत की।

रूस यूक्रेन युद्ध में अब तक की स्थितियां।

रूस यूक्रेन युद्ध में अब तक यूक्रेन के 40 से अधिक जवान शहीद हो चुके हैं एवं सैकड़ों लोग  घायल व हताहत भी हुए है।वहीं यूक्रेन की तरफ से भी इस मामले में दावा किया जा रहा है कि रूस के 5 से अधिक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है साथ ही 30 से 40 सैनिकों को मार गिराया है। तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेल्सकि  ने कहा कि रूस कितनी भी कोशिश कर ले हम झुकेंगे नहीं।

रेड क्रॉस की तरफ से भी बड़ा बयान आया है की यूक्रेन में बड़ी संख्या में आम लोग मरे हैं एवं घायल है साथ ही साथ रूसी सेना ने किंव पर कब्जा कर लिया है।यूक्रेन के राष्ट्रपति जेल्सकि  ने यूरोपीय संघ से अपील की है कि वह इस समय रूस व बेलारूस दोनों पर प्रतिबंध लगाए एवं रूस पर दबाव बढ़ाए।इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करनी चाही किंतु व्लादिमीर पुतिन ने इनकार कर लिया।

रूस की तीनों सेनाओं के एक साथ यूक्रेन पर हमले से यूक्रेन में अब तक काफी नुकसान हो चुका है। इस युद्ध की असली वजह है कि रूस नहीं चाहता कि उसका पड़ोसी देश NATO जैसे संगठन का सदस्य बने क्योंकि NATO मूल रूप से यूरोपीय देशों का एक संगठन है। यूक्रेन संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति रात 12:00 बजे बयान देंगे।

इस संकट की घड़ी में अब तक यूरोप के देशों ने केवल बयान बाजी वआर्थिक प्रतिबंधों के सिवा यूक्रेन के लिए कुछ भी नहीं किया है। अभी की हालत को देखकर लगता है कि यह देश यूक्रैन को सैन्य सहायता देने में खुद के लिए आर्थिक संकट मोल नही लेना चाह रहे।इंग्लैंड  ने भी रूस को यूक्रेन के लोगों का खूनी बताया है एवं आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

इन सबके बीच प्रधानमंत्री मोदी से व्लादीमीर पुतिन की बातचीत मैं मोदी ने पुतिन से अपील की है रूस यूक्रेन युद्ध संकट को बातचीत से हल करें ।युद्ध से नहीं जल्दी से जल्दी युद्ध पर प्रतिबंध लगना चाहिए एवं आम लोगों को इस खतरे से बाहर निकालना चाहिए।

मोदी जी ने अपील की कि रूस इस संकट को हल करने के लिए नाटो संगठन से बात करें एवं बातचीत से इस समस्या का समाधान करें एवं मानवता की रक्षा करें।

रूस यूक्रेन युद्ध-भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाने की कोशिश में भारत।

भारतीय विदेश मंत्री लगातार यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए हुए एवं भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित घर लाने में अधिक से अधिक सहयोग करने का कह रहे हैं।

रूस यूक्रेन युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार में गिरावट व सोने चांदी के भाव में उछाल के रूप में देखने को मिला है।

रूस यूक्रेन युद्ध का असर भारतीय बाजार में तुरंत ही देखने को मिल गया है आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। तथा सोने के भाव में ₹1500 से ₹1600 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है प्रति 10 ग्राम पर। युद्ध विराम नहीं हुआ तो पूरे विश्व में महंगाई एक बार पुनः बढ़ सकती है।कच्चे तेल की कीमतें भी 100 बेरल के पार हो गई।

Leave a Comment