क्या है रूस यूक्रेन विवाद? रूस-यूक्रेन युद्ध।

 रूस -यूक्रेन युद्ध का आरंभ हो चुका क्या होंगे परिणाम।

रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस-यूक्रेन युद्ध

क्या है रूस यूक्रेन विवाद?-रूस-यूक्रेन युद्ध

अप्रैल 1991 में रूस से अलग होकर अलग राष्ट्र बना था तभी से दोनों देशों में विवाद रहा है रूस और रविवार की असली जड़ नाटो संगठन को माना जाता है। NATO का पूरा नाम ‘North Atlantic Treaty Organization’.

रूस ने छेड़ा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रूस-यूक्रेन युद्ध।

आज 24 फरवरी 2022 को भारतीय समयानुसार लगभग 9:50 पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध की आधिकारिक घोषणा करते हुए चेतावनी जारी की, कि अगर कोई देश हमें रोकेगा तो उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
इसी संबंध में नाटो ने शाम 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को कहा है ,जिसमें वह नाटो संगठन की आगे की रणनीति के बारे में बताएंगे। इस युद्ध में ज्ञात सूचनाओं के आधार पर यूक्रेन में लगभग 9 से 10 नागरिकों के मारे जाने की सूचनाएं है।किंतु रूस के द्वारा बयान जारी कर कहा गया कि हमने आम नागरिकों को हानि नहीं पहुंचाई है ।एवं आगे भी नहीं पहुंचाएंगे।
भारत के भी कई छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने जाते हैं, क्योंकि वहां पर शुल्क भारत से लगभग आधा है। किंतु वर्तमान स्थितियों के बीच अब उन छात्रों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है क्योंकि जो छात्र में यूक्रेन में फंसे हैं । वे अब  भारत आना चाह रहे हैं एवं भारतीय दूतावास के बाहर बैठे हुए हैं ,किंतु यूक्रेन की सभी फ्लाइट रद्द हो जाने के कारण उन्हें यहां नहीं लाया जा पा रहा है। भारत सरकार इस मामले में रूस से बात कर इन छात्रों को भारत लाने की व्यवस्था पर विचार कर रही है।

रूस-यूक्रेन युद्ध,क्या विश्व युद्ध हो सकता है?

अगर संयुक्त राष्ट्र संघ एवं समस्त विश्व के देशों में इस युद्ध को अभी विराम देने के लिए प्रयास नहीं किया परिस्थितियां इसी तरह बदलती रहे तो आगे NATO संगठन से जुड़ 30 देश रूस के खिलाफ संयुक्त सैन्य कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं ।अगर ऐसा होता है तो पूरा विश्व युद्ध की आग में झूलसेगा। जिसके दीर्घकालीन परिणाम काफी भयंकर होने वालेहै।विश्व फिर से एक बार आर्थिक मंदी की चपेट में जा सकता है अभी हमारी अर्थव्यवस्था कोरोना से भी नहीं उबर पाई है किंतु उबरने का प्रयास जारी है इसी बीच युद्ध की खबर अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी मुसीबत बन कर आई है।
युद्ध के आरंभ की साथ ही तेल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है ।आपको यह बता देते हैं की रूस विश्व का लगभग 20% तेल उत्पादन करता है ।तीन बड़े तेल उत्पादक देशों में रूस का नाम है- अमेरिका ,रूस व संयुक्त अरब अमीरात।
अगर विश्वयुद्ध हो गया तो तेल के दामों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है जिसका प्रभाव हमें आने वाले कुछ सप्ताह में भारत में भी देखने को मिल सकता है तेल के दामों में फिर एक बार लगभग 10 से ₹15 की बढ़ोतरी हो सकती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष से फोन पर बात कर कहां है कि हम इस मामले में जल्दी ही कुछ करते हैं अब देखते हैं अमेरिका किस प्रकार यूक्रेन की मदद करता है।
 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोले- हम वो करेंगे जो करना चाहिए।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम यूक्रेन के साथ है। रूस की कार्रवाई बर्बरतापूर्ण है। ये सिर्फ यूक्रेन पर नहीं, लोकतंत्र पर हमला है। हम यूक्रेन की संप्रभुता की रक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस युद्ध में हम वो करेंगे जो करना चाहिए।

1 thought on “क्या है रूस यूक्रेन विवाद? रूस-यूक्रेन युद्ध।”

Leave a Comment