रामनवमी(RAM NAVAMI):भगवान राम का जन्मदिन

रामनवमी(RAM NAVAMI):भगवान राम का जन्मदिन

हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है-रामनवमी। रामनवमी प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल नवमी को मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार त्रेता युग में इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था एवं भगवान राम के जन्म उत्सव को हजारों वर्षों से विश्व भर के हिंदू बहुत ही श्रद्धा भक्ति से मनाते आ रहे हैं।

भगवान राम कौन थे?

राम, अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र थे। राजा दशरथ के तीन रानीयाँ थी-कौसल्या, कैकेयी और सुमित्रा। भगवान राम, माता कौशल्या के पुत्र थे। एवं भगवान श्री राम के तीन भाई भी थे जिनके नाम है -भरत लक्ष्मण और शत्रुघ्न। भरत कैकेयी के पुत्र थे एवं लक्ष्मण एवं शत्रुध्न की माता सुमित्रा थी।
IMG 20220408 WA0014

राम अपने भाइयों से बहुत प्रेम करते थे। उन्होंने लंका के राजा रावण तथा दूसरे कई राक्षसों का वध किया था। उन्होंने राक्षसों से जनता की रक्षा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने समाज के सामने एक पुत्र, भाई, शिष्य, पति, मित्र आदि के महान आदर्श अपने आचरण द्वारा प्रस्तुत किए थे। 

राम ने अपने आचरण से कभी परिवार, समाज या राज्य की मर्यादाओं को नहीं तोड़ा। उनका आचरण उस समय के पुरुषों में सबसे अच्छा माना गया है। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। एवं हिंदू धर्म में उन्हें भगवान मानकर पूजा जाता है।

रामनवमी का त्यौहार भारत में कैसे मनाया जाता है?

रामनवमी का त्यौहार लगभग पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में राम की विशेष मान्यता है। गांव-गांव में इस दिन राम की प्रतिमा का पूजन किया जाता है। अनेक लोग नवरात्र का व्रत रखते हैं। कई गांवों और नगरों में इस दिन मेले भी लगते हैं। पंडित जी राम की कथा बाँचते है। कुछ जगहों पर राम कथा पर आधारित नाटक भी खेले जाते हैं।
राम नवमी के दिन उत्सव का मुख्य केंद्र अयोध्या होता है। यहां तरह-तरह के अनेक उत्सव होते हैं। देश के कोने-कोने से राम भक्त यहां इकट्ठे होते हैं। वे सरयू नदी में स्नान करते हैं। फिर उन स्थानों की परिक्रमा करते हैं जो रामचंद्र जी से संबंधित रहे हैं। अयोध्या के अलावा नाशिक, रामेश्वरम, तिरुपति आदि में भी रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

IMG 20220408 WA0012

2022 में रामनवमी कब है?

साल 2022 की रामनवमी रविवार 10 अप्रैल 2022 को मनाई जाएगी।
रामनवमी के दिन सभी भक्त सुबह जल्दी उठकर भगवान राम की पूजा अर्चना करते है।एवं भगवान को भोंग लगाते है।इस दिन व्रत करने का विधान भी है।इस व्रत को करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
इस वर्ष अयोध्या में पुनर्निर्मित राम मन्दिर में यह पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया जायेगा।योगी सरकार ने इस पर्व को मनाने के लिए बड़ी जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है।इस पर्व पर कई स्थानों पर ‘जय श्री राम’ जयघोष के साथ रैलियां भी निकाली जाती हैं।

FB IMG 1649550197254
साभार:शिव श्रुति facebook

सभी राम भक्तो को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

1 thought on “रामनवमी(RAM NAVAMI):भगवान राम का जन्मदिन”

Leave a Comment