राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित शिक्षक श्रीदेवेंद्र कुमार पुरोहित का जीवन परिचय।BIOGRAPHY OF BEST TEACHER Mr. DEVENDRA KUMAR PUROHIT।

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित शिक्षक श्रीदेवेंद्र कुमार पुरोहित का जीवन परिचय। BIOGRAPHY OF BEST TEACHER Mr. DEVENDRA KUMAR PUROHIT।

जीवन परिचय: राज्य स्तरीय best teacher award से सम्मानित अध्यापक श्री देवेंद्र कुमार पुरोहित का जीवन परिचय।

उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी शिक्षक देवेंद्र कुमार पुरोहित का जन्म राजस्थान राज्य के सिरोही जिले के पालडी एम गांव में 10 अगस्त 1973 को हुआ। आपका चयन शिक्षक के पद पर शिक्षा विभाग राजस्थान में 16 फरवरी 1996 को हुआ। तब से लेकर आज तक लगभग 26 वर्षों का शिक्षण अनुभव आपको प्राप्त है। वर्तमान में श्री देवेंद्र कुमार पुरोहित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पालड़ी एम में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत है। 
शिक्षक देवेंद्र कुमार पुरोहित सदैव ही विद्यालय विकास में अग्रसर रहते हैं और छात्र हितों में इनका पूरा योगदान रहता है। किसी मिशन को चला देना आसान है, पर उसे सास्वत रूप में जनहित में सतत चला पाना एवं सुदृढ़ आधार खड़े कर पाना व्यक्तित्व संपन्न महामानव का ही काम होता है। शिक्षा विकास का मूल होती है और किसी भी देश की प्रगति हेतु जनता में शिक्षा का पर्याप्त प्रचार पहली शर्त होती है। राजस्थान का सिरोही जिला शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े जिलों में गिना जाता है।इस जिले पर लगे पिछड़े जिले के दाग को धोने का निरंतर प्रयास शिक्षक देवेंद्र कुमार पुरोहित करते रहते हैं और समाज के वंचित तबके से जुड़े लोग जो शिक्षा से दूर रहते हैं उनको जोड़ने का हमेशा उनका प्रयास रहता है।
राजस्थान के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित सिरोही तलवारों के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला शिव मंदिरों से परिपूर्ण है। ऐसे सिरोही जिले की शिवगंज तहसील में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पालड़ी एम में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत श्री देवेंद्र कुमार पुरोहित कर्तव्य परायण,परिश्रमी, मृदुभाषी, उत्साही एवं कार्य के प्रति समर्पित शिक्षक है। इन्हें यह गुण अपने पिता स्वर्गीय श्री भवानी राम जी पुरोहित की बदौलत प्राप्त है। इनके पिताजी भी समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे।
जीवन की सुव्यवस्था सदैव उसे आकर्षक एवं गौरवपूर्ण बनाती है। कोई सामान्य मनुष्य जब असामान्य बन जाता है, तो उसके बाह्य आकार बनावट में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं होता, जो वस्तु बदलती है, वह व्यक्तित्व ही है।पौराणिक काल से लेकर आज तक जितने भी महानता के नाते श्रेय, सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है, उनके बाह्य कार्यकलापों में अंतर रहा होगा, किंतु एक बात निश्चित रूप से समान रही है, वह है व्यक्तित्व का निखार। शिक्षक देवेंद्र कुमार पुरोहित के व्यक्तित्व में वह निखार स्पष्ट नजर आता है। ऐसे व्यक्तित्व गिने-चुने ही होते है।

शिक्षक देवेंद्र कुमार पुरोहित के जज्बे और जुनून ने बदली राजकीय विद्यालय की तस्वीर

अपने विद्यालय में भौतिक सुविधाओं हेतु भामाशाह को प्रेरित कर एवं स्वयं भी भामाशाह बनकर विद्यालय में निरंतर आर्थिक सहयोग प्राप्त कर विद्यालय के चहुमुखी विकास में सराहनीय योगदान प्रदान किया है। अपने अच्छे शिक्षण के माध्यम से लगातार शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, राष्ट्रीय कार्यक्रम, निर्वाचन, पल्स पोलियो व कोविड-19 में आइसोलेशन सेंटर पर उत्कृष्ट कार्य किया। वृक्षारोपण, बच्चों के नामांकन व ठहराव का कार्य अत्यंत कुशलतापूर्वक किया।
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित शिक्षक श्रीदेवेंद्र कुमार पुरोहित का जीवन परिचय।BIOGRAPHY OF BEST TEACHER Mr. DEVENDRA KUMAR PUROHIT।

आपके अथक प्रयासों से बच्चों के लिए शीतल पेयजल हेतु प्यायु,महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण,स्कूल के मुख्य द्वार का स्वयं भामाशाह बनकर निर्माण, कंप्यूटर,बच्चों के बैठने हेतु फर्नीचर, पंखे,प्रिंटर एवं भवन की सुरक्षा हेतु जालियों आदि का निर्माण कार्य संपन्न करवाया। परिस्थितियां कितनी ही विपरीत हो अगर मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो परिणाम अवश्य ही अच्छे होते हैं। आपके सराहनीय कार्य के लिए राजस्थान सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित किया है।

https://www.neelgyansagar.in/2022/09/2022-biography-of-best-teacher-mr.html?m=1

शिक्षक श्रीदेवेंद्र कुमार पुरोहित(बड़े भाई साहब) को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।



Leave a Comment