राजस्थान जन सूचना पोर्टल क्या है?।What is the Jan suchana portal of Rajasthan In Hindi? जन सूचना पोर्टल राजस्थान:सूचना के अधिकार का मजबूत आधार।

जन सूचना पोर्टल राजस्थान:सूचना के अधिकार का मजबूत आधार।Public Information Portal Rajasthan Strong base of Right to Information In Hindi।

जन सूचना पोर्टल
जन सूचना पोर्टल

प्रिय पाठकों,

इस ब्लॉग पोस्ट में,मैं आपको जन सूचना पोर्टल राजस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा। राजस्थान सरकार द्वारा सूचना के अधिकार को मजबूत आधार देने के लिए जन सूचना पोर्टल की शुरूआत की गई ,इस जन सूचना पोर्टल पर अभी तक 115 विभागों की 326 योजनाएं सम्मिलित है। 

कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर जाकर के 562 प्रकार की जानकारियां हासिल कर सकता है। राजस्थान के जन सूचना पोर्टल पर हर दिन औसतन  1.50लाख लोग विजिट करते हैं और इस जन सूचना पोर्टल से हर दिन एक लाख से अधिक सूचनाएं एक्सेस होती है।

जन सूचना पोर्टल क्या है?(What is the Jan suchana portal of Rajasthan?)

राजस्थान देश का पहला राज्य है जिसने ‘आपकी सूचना -आपका हक’ की परिभाषा को अपनाते हुए सूचना को ‘जन सूचना पोर्टल’ के माध्यम से सभी तरह की सूचनाएं आम नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य किया है। 

 

जन सूचना पोर्टल के माध्यम से आमजन को आसानी से सूचना उपलब्ध हो जाती है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़ी सूचनाएं एक ही प्लेटफार्म पर मिल रही है। इससे आम आदमी को राहत मिल रही है वही सरकारी कामकाज ने गति आ रही है सरकारी विभागों से आरटीआई के तहत मांगी जाने वाली जानकारीयो की अर्जियो में कमी आ रही है और आम आदमी को संबंधित जानकारी घर बैठे ही मिल रही है।

जन सूचना पोर्टल की परिकल्पना करने वाला राजस्थान देश का प्रथम राज्य है।13 सितंबर 2019 को जन सूचना पोर्टल प्रदेश की जनता को समर्पित किया गया।2019 से लेकर के अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगभग 28 महीने के समय में इस पोर्टल पर 10.23 करोड़ से अधिक लोगों ने विजिट किया एवं 10 करोड़ से अधिक सूचनाएं अभी तक एक्सेस की जा चुकी है।यह अपने आप ही इस पोर्टल की सफलता को साबित कर रहा है।

जन सूचना पोर्टल का वेब एड्रेस क्या है?(What is the web address of Jansuchna Portal?)

इस वेब एड्रेस के माध्यम से आप राजस्थान के JAN SUCHANA PORTAL पर जा सकते हैं एवं वहां से अपने क्षेत्र एवं किसी भी विभाग से संबंधित सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।इस पोर्टल पर मिलने वाली सूचनाएं निशुल्क है एवं मानक है।
 

Jan soochna Portal In Highlights

योजना का नामराजस्थान जन सूचना पोर्टल
लॉन्च की तारीक13 सितम्बर 2019
इनके द्वारा लॉन्च की गयीमुख्यमंत्री अशोक गहलोत
विभागराजस्थान सरकार
योजना का प्रकारराज्य सरकार की योजना
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://jansoochna.rajasthan.gov.in/
 

योजनाओं की पहुंच देखने की प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।  https://jansoochna.rajasthan.gov.in/
  2. अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  3. होम पेज पर आपको योजनाओं की पहुंच के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा
  5. इस पेज पर आप योजना की पहुंच देख सकते हैं।

जन सूचना पोर्टल के माध्यम से राज्य के आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी सूचनाएं व्यापक रूप से उपलब्ध करवाई जाती है।JAN SUCHANA PORTAL राजस्थान के नागरिकों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।यह पोर्टल सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 4(2) को क्रियान्वित करता है।

JAN SUCHANA PORTAL को प्रदेश की जनता के लिए सभी सरकारी सूचनाओ और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 13 सितंबर 2019 को लॉन्च किया गया था। यह एक वेब पोर्टल है। जहां प्रदेश के नागरिकों के लिए सरकार की सभी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एक जगह ऑनलाइन उपलब्ध है।

जन सूचना पोर्टल:सूचना के अधिकार का उद्देश्य सफल

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान की सरकार आमजन की भावना और मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए संवेदनशील,जवाबदेह और पारदर्शी शासन के लिए संकल्पबद्ध है|

राजस्थान राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम की पालना में स्थापित जन सूचना पोर्टल इसी संकल्प को साकार कर रहा है|राज्य में इस पोर्टल पर अभी तक 115 विभागों की 326 योजनाए सम्मिलित की जा चुकी है और आमजन इस पर 684 तरह की जानकारियां प्राप्त कर सकते है|

विजिटर्स के आंकड़े इस पोर्टल की सफलता की पुष्टि करते है |लगभग तीन वर्ष से कम समय में इस पोर्टल पर 11.47 करोड़ से अधिक लोगो ने विजिट किया है|

Leave a Comment