Rajasthan GK| राजस्थान का इतिहास 500 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर।500 Most Important question-answer of Rajasthan History In Hindi।

राजस्थान का इतिहास टॉपिक से 500 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर।500 Most Important question-answer of Rajasthan History In Hindi| Rajasthan GK

Rajasthan GK
Rajasthan GK
Highlights:Rajasthan GK-RPSC/RSMSSB/FOREST EXAM/POLICE EXAM /REET /RAS/ SCHOOL LECTURER EXAM/BSTC EXAM/PTET/PTI EXAM AND ALL RAJASTHAN COMPETITION EXAMS RELATED।

राजस्थान के इतिहास से 500 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर।500 Important questions from History Of Rajasthan।

1. आहड़ संस्कृति(Aahad civilization) के अवशेष कहां से मिले हैं?
उत्तर –उदयपुर से।
2. ऐतिहासिक स्थल मानगढ़ धाम (MANGADH Dham)   राजस्थान के किस जिले में है?
उत्तर-बांसवाड़ा
3. इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने राजपूतों की उत्पत्ति किससे होना बताया है?
उत्तर-क्षत्रियों से।
4.18 मार्च 1948 को मत्स्य संघ का उद्घाटन कहां हुआ?
उत्तर-अलवर में।
5.महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की मृत्यु किस वर्ष हुई?
उत्तर-1597 में।
6.बैराट स्थित पहाड़ी जहां बौद्ध विहार के अवशेष मिले हैं उसे किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर-बीजक पहाड़ी।
7.प्रतिहार शासक जिसने सर्वप्रथम जालौर को अपनी राजधानी बनाया वह था?
उत्तर-नागभट्ट प्रथम।
8.प्रथम खिलजी सुल्तान जिसने रणथंबोर दुर्ग पर आक्रमण किया था?
उत्तर-जलालुद्दीन।
9.वह कौन सा राज्य था जिसने कभी भी मुगलों के विरुद्ध मेवाड़ के महाराणा प्रताप(Maharana Pratap) से संधि नहीं की?
उत्तर-जोधपुर
10.कोटा राज्य प्रजामंडल के संस्थापक कौन थे?
उत्तर-पंडित नैनू राम शर्मा। 
11.मत्स्य संघ का प्रथम राज प्रमुख किस रियासत का शासक बना?
उत्तर-धौलपुर
12.पन्नाधाय ने मेवाड़ के किस शासक के जीवन को बचाया था? उत्तर-उदय सिंह के।
13. हल्दीघाटी का युद्ध किस वर्ष लड़ा गया?
उत्तर-1576 में।
14.राणा पूंजा किस राजा के सेनापति थे?
उत्तर-महाराणा प्रताप के।
15.’राजपूताना’ नाम का प्रयोग सर्वप्रथम कब एवं किसने किया था?
उत्तर-1800 ईसवी में जॉर्ज थॉमस ने।
16.जयपुर शहर को गुलाबी रंग किस राजा के द्वारा दिया गया? उत्तर-रामसिंह द्वितीय द्वारा।
17.वह विद्वान जो गुहिलो की ब्राह्मण उत्पत्ति के सिद्धांत के विरुद्ध है?
उत्तर-गौरीशंकर हीराचंद ओझा।
18.पशुपालन के प्राचीनतम साक्ष्य किस सभ्यता से मिले हैं?
उत्तर-बागोर सभ्यता से।
19.जयपुर प्रजामंडल के प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर-उत्तर-जमनालाल बजाज।
20.गोविंद गिरी के नेतृत्व में भील आंदोलन को दबाने के लिए मानगढ़ का जनसंहार किस वर्ष में हुआ था?
उत्तर-1913 में।
21.1857 क्रांति में अंग्रेज एवं जोधपुर(Jodhpur) राज्य की संयुक्त सेना को किसने पराजित किया था?
उत्तर-ठाकुर कुशल सिंह ने।
22.किसने राजस्थान की बहूरुपिया कला को विदेशों में भी प्रदर्शित किया?
उत्तर-जानकीलाल भांड ने।
23.किस स्थान पर इतिहास में जौहर होने का उल्लेख नहीं पाया जाता है?
Rajasthan GK
24.1857 के स्वतंत्रता संग्राम का राजपूताना में आरंभ कहां से हुआ था?
उत्तर-नसीराबाद छावनी से।
25.30 मार्च 1949 को स्थापित वृहद राजस्थान के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर-हीरालाल शास्त्री।
26.किसने माउंट आबू के राजस्थान में विलय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
उत्तर-गोकुलभाई भट्ट ने।
27.हल्दीघाटी एवं खानवा से संबंधित जिलों का क्रमश: सही युग्म कौन सा है?
उत्तर-राजसमंद एवं भरतपुर।
28.कौन-सी भू-राजस्व व्यवस्था राजा टोडरमल से संबंधित है?
उत्तर-बटाई।
29.राजस्थान का जलियांवाला बाग के नाम से प्रसिद्ध स्थान मानगढ़ धाम किस जिले में स्थित है?
उत्तर-बांसवाड़ा में।
30.किस नदी के किनारे स्थित गणेश्वर में ताम्र युगीन सभ्यता के अवशेष पाए गए हैं?
उत्तर-कांतली नदी।
31.राणा पूंजा किस राजा के सेनापति थे?
उत्तर-महाराणा प्रताप के।
32. अजमेर-मेरवाड़ा का राजस्थान में विलय कब हुआ?
उत्तर-1 नवंबर 1956 को।
33.भगत आंदोलन किससे संबंधित है?
उत्तर-गोविंद गिरी से।
34.पृथ्वीराज तृतीय और मोहम्मद गौरी के मध्य कितने युद्ध लड़े गए थे?
उत्तर-दो।
35.काली बाई भील कहां की निवासी थी?
उत्तर-रास्ता पाल डूंगरपुर की।
36.महाभारत काल में पांडवों ने अपना अज्ञातवास विराटनगर में बताया था यह किस महाजनपद की राजधानी थी?
उत्तर-मत्स्य जनपद।
37.सागरमल गोपा का संबंध किस रियासत से है?
उत्तर-जैसलमेर(Jaisalmer)
38.पूरा उत्खनन स्थल बागोर एवं नाडोल क्रमशः किन जिलों में स्थित है?
उत्तर-भीलवाड़ा एवं पाली।
39.सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित वेधशाला जंतर-मंतर निम्न में से किस शहर में नहीं है?
उत्तर-भोपाल
40.किस राजा को अभिनव भरताचार्य,हिन्दू सुरताण,छापगुरु, राय रायन एवं दान गुरु की उपाधियों से जाना जाता है?
उत्तर-राणा कुंभा
41.टोंक रियासत का संस्थापक कौन था?
उत्तर-अमिर खान पिंडारी।
42. ब्रिटिश साम्राज्य के किस सदस्य के स्वागत में जयपुर शहर को गुलाबी रंग से रंगवाया गया था?
उत्तर-प्रिंस अल्बर्ट।
43.राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कौन से वर्ष में हुई?
उत्तर-1919 में।
44.राजपूताने के किस राज्य ने सर्वप्रथम अकबर की अधीनता स्वीकार की?
उत्तर-आमेर।
45.राजस्थान के किस राज्य के शासक को महारावल कहा जाता था?
उत्तर-डूंगरपुर व जैसलमेर
46.राजस्थान में मत्स्य संघ का विलय कब किया गया?
उत्तर-18 मार्च 1948 को।
47.स्वतंत्रता सेनानी सावित्री देवी भाटी किस राज्य से संबंधित थी? उत्तर-जोधपुर राज्य से
48.राजस्थान के किस राज्य में 1942 में आजाद मोर्चे का गठन किया गया?
उत्तर-जयपुर में
49.किस इतिहासकार ने कालीबंगा को सिंधु घाटी साम्राज्य की तृतीय राजधानी कहां है?
उत्तर-दयाराम साहनी ने।
50.साधु सीताराम दास किस किसान आंदोलन से संबंधित थे?
उत्तर-बिजोलिया किसान आंदोलन से।
51.औरंगजेब ने जोधपुर के शासक जसवंत सिंह को 1658 के धरमत के युद्ध में पराजित किया था धरमत किस राज्य में स्थित है? उत्तर-मध्यप्रदेश में।
52.राजस्थान के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला कौन थी?
उत्तर-अंजना देवी चौधरी।
53.राजस्थान सेवा संघ के संस्थापक कौन थे?
उत्तर-विजय सिंह पथिक,रामनारायण चौधरी और हरि भाई किंकर।
54.राजपूताना की रियासतो ने 1817 ईस्वी में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ इस क्रम में संधि पर हस्ताक्षर किए थे-
उत्तर-करौली कोटा जोधपुर उदयपुर।
55 कालीबंगा में उत्खनन के प्रथम चरण का कार्य कब आरंभ हुआ? उत्तर-1961 में
56.कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर-काली चूड़ियां
57.कालीबंगा सभ्यता कितने वर्ष पुरानी है?
उत्तर-5000 वर्ष पुरानी
58.राजस्थान की ताम्र युगीन सभ्यताओं में सबसे प्राचीन सभ्यता कौन सी है?
उत्तर-कालीबंगा
59.राजस्थान में सिंधु घाटी सभ्यता के समकालीन अवशेष कहां से प्राप्त हुए?
उत्तर-कालीबंगा से
60.कालीबंगा किस जिले में स्थित है?
उत्तर-हनुमानगढ़ मे।
61.राजस्थान की प्राचीन सभ्यता की खोज किस विद्वान ने की? उत्तर-सर आरेल ईस्टाइल ने।
62.लगभग 2800 वर्ष प्राचीन सभ्यता कौन सी है?
उत्तर-गणेश्वर सभ्यता।
63.कालीबंगा का उत्खनन किस विद्वान ने  किया?
उत्तर-बी बी लाल ने।
64. राजस्थान में आर्य सभ्यता के प्रमाण कहां से प्राप्त हुए हैं?
उत्तर-अनूपगढ़ तथा नवलखा डेरा से।
65.राजस्थान का टाटानगर किसे कहा जाता है?
उत्तर-रेढ़ टोक।
66.महिषासुरमर्दिनि की  मृणमूर्ति जो इस देवी का प्राचीनतम अंकन है कहां से प्राप्त हुई है?
उत्तर-नगर, नैनवा (टोंक) से।
67.कालीबंगा सभ्यता(Kalibanga Civilization) के काल में लोग कौन सी लिपि का प्रयोग करते थे?
उत्तर-सैन्धव लिपि का।
68.सिंधु लिपि किस प्रकार प्रयोग में ली जाती थी?
उत्तर-दाएं से बाएं
69.आहड़ सभ्यता के स्थल की खोज सर्वप्रथम रतन चंद्र अग्रवाल ने किस वर्ष की?
उत्तर-1954 में एवं खुदाई 1956 में शुरू हुई।
70.आहड़ सभ्यता की खोज 1961-62 में किसके नेतृत्व में की?
उत्तर-एच डी सांकलिया के नेतृत्व में।
71.आहड़ में खुदाई के दौरान काले और लाल रंग के मृदभांड प्राप्त हुए उन्हें कहा जाता है?
उत्तर-उल्टी तपाई शैली
72.आहड़ सभ्यता का पुराना नाम क्या था? 
उत्तर-धूलकोट 
73.आहड़ सभ्यता का मुख्य आधार क्या था?
उत्तर-पशुपालन।
74.आहड़ सभ्यता के लोगों का प्रमुख खाद्य पदार्थ क्या था?
उत्तर-चावल
75.राजस्थान में 1857 की क्रांति का प्रारंभ कहां से हुआ था?
उत्तर-नसीराबाद
76. सूर्यमल मिश्रण कहां के दरबारी कवि थे?
उत्तर-बूंदी ।
77.भारत में सर्वप्रथम 1857 की क्रांति की शुरुआत कहां से हुई? उत्तर-मेरठ से ।
78.जय दयाल किसके दरबार में सरकारी वकील थे?
उत्तर-कोटा महारावल के ।
79.ताराचंद का संबंध कहां से है?
उत्तर-निंबाहेड़ा से।
80.आऊवा युद्ध में मारा जाने वाला मोक मेसन कहां का एजेंट था? उत्तर-जोधपुर का।
81. बिजोलिया किसान आंदोलन में किसानों को समझौते के लिए तैयार करने में किसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी?
उत्तर-डॉ मोहन सिंह मेहता की
82.जंगली सूअरों के उत्पात से दुखी होकर राज्य के किसानों ने कहा आंदोलन चलाया था?
उत्तर-अलवर में
83.एकी आंदोलन किसने चलाया?
उत्तर-मोतीलाल तेजावत ने
84.मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना कब हुई?
उत्तर-1938 में
85.मेवाड़ प्रजामंडल का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ?
उत्तर-उदयपुर में
86.बीकानेर प्रजामंडल के संस्थापक कौन थे?
उत्तर-वेध मगाराम
87.भरतपुर प्रजामंडल के संस्थापक कौन थे?
उत्तर-गोपी लाल यादव,मास्टर आदित्येंद्र व जुगल किशोर चतुर्वेदी।
88. करौली प्रजामंडल के संस्थापक कौन थे?
उत्तर-त्रिलोकचंद माथुर
89.1907 में जयपुर में वर्धमान विद्यालय की स्थापना किसने की? उत्तर-अर्जुन लाल सेठी ने
90.गांधीजी के ‘नवजीवन’ साप्ताहिक समाचार पत्र का वित्तीय भार किसने वहन किया था?
उत्तर-जमुना लाल बजाज ने
91.सन 1927 में हटुंडी अजमेर में गांधी आश्रम की स्थापना किसने की? 
उत्तर-हरीभाऊ उपाध्याय ने
92.मेवाड़ प्रजामंडल के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर-बलवंत सिंह मेहता
93.1944 में डूंगरपुर प्रजामंडल का गठन किसने किया?
उत्तर-भोगीलाल पंड्या
94. मेवाड़ के महाराणा फतेह सिंह को “चेतावनी रा चूंगट्या” के रूप में सोरठे लिखकर लॉर्ड कर्जन के दिल्ली दरबार में जाने से किसने रोका था?
उत्तर-केसरी सिंह बारहठ ने
95.सागरमल गोपा का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर-जैसलमेर
96.रूपाजी व कृपाजी का संबंध किस किसान आंदोलन से है?
उत्तर-बेंगू किसान आंदोलन से
97.काली बाई किसे बचाने के प्रयास में शहीद हो गई?
उत्तर-सेंगा भाई
98.बिजोलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर-विजय सिंह पथिक ने
99. स्वतंत्रता के समय राजस्थान में देसी रियासतें कितनी थी?
उत्तर-19
100.स्वतंत्रता के समय राजस्थान में ठिकाने कौन-कौन से थे?
उत्तर-कुशलगढ़,लावा व नीमराणा
101.संयुक्त राजस्थान का राज प्रमुख किसे बनाया गया?
उत्तर-भीम सिंह को
102.वृहद राजस्थान का मुख्यमंत्री किसे बनाया गया?
उत्तर-हीरालाल शास्त्री को
103.वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर-सरदार वल्लभभाई पटेल ने
104.राजस्थान निर्माण की प्रक्रिया का अंतिम चरण कौन सा था? उत्तर-अजमेर (Ajmer)का विलय
105.राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है? 
उत्तर-30 मार्च को
 
106. हल्दीघाटी किस जिले में है? 
उत्तर-राजसमंद
 
107. पद्मावत ग्रंथ की रचना किसने की? 
उत्तर-मलिक मोहम्मद जायसी ने 
 
108.कालीबंगा सभ्यता स्थल वर्तमान में किस जिले में है?
उत्तर-हनुमानगढ़ 
 
109.कैप्टन बर्ट ने अशोक का भ्राबू शिलालेख कहां खोजा था? उत्तर-बीजक डूंगरी 
 
110.राजपूतों को सूर्यवंशी और चंद्रवंशी किसने बताया? 
उत्तर-गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने 
 
111.किस चौहान शासक का काल सपाल दक्ष का स्वर्ण युग कहलाता है? 
उत्तर-विग्रहराज चतुर्थ 
 
112.1191 ईस्वी में तराइन के प्रथम युद्ध में मोहम्मद गोरी को किसने पराजित किया?
उत्तर-पृथ्वीराज तृतीय ने 
 
113.महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को कहां हुआ? 
उत्तर-कटारगढ़ (कुंभलगढ़)
Rajasthan GK
 
114.17 मार्च,1527 को खानवा का युद्ध किनके मध्य हुआ? 
उत्तर-बाबर और राणा सांगा के 
 
115.अंतिम हिंदू राजा जिसके सेनापतित्व मे सभी राजपूत जातियां विदेशियों को भारत से निकालने के लिए एकजुट हुई कौन था? 
उत्तर-राणा सांगा 
 
116.महाराणा प्रताप ने 1582 में दिवेर के युद्ध में अकबर के किस प्रतिनिधि को मार दिया? 
उत्तर-सुल्तान खान को 
 
117.मिर्जा राजा जय सिंह किस-किस मुगल शासक की सेवा में रहे? उत्तर-औरंगजेब, जहांगीर व शाहजहां 
 
118.सवाई जयसिंह ने राजपूताना में अपनी स्थिति मजबूत करने तथा मराठों का मुकाबला करने के लिए हुरड़ा में सम्मेलन कब आयोजित किया? 
उत्तर-17 जुलाई 1734 में 
 
119.सवाई जयसिंह ने वैधशालाओ का निर्माण कहां-कहां करवाया था? 
उत्तर-जयपुर, दिल्ली, उज्जैन, मथुरा व बनारस। 
 
120.गिरी-सुमेल युद्ध 1544 ई. में किन के मध्य हुआ था? 
उत्तर-मालदेव व शेरशाह सूरी के बीच 
 
121.दुर्गादास को ‘राठौड़ों का युलिसेस’ किसने कहा? 
उत्तर-कर्नल जेम्स टॉड ने 
 
122.जंगलधर बादशाह किसे कहते हैं?
उत्तर-बीकानेर के कर्ण सिंह को 
 
123.रायसिंह को राजपूताने का कर्ण किसने कहा? 
उत्तर-मुंशी देवी प्रसाद ने।
 
124. किशनगढ़ चित्रशैली का प्रसिद्ध चित्रकार कौन था?
उत्तर-निहालचंद 
 
125.पृथ्वीराज रासो की रचना किसने की? 
उत्तर-चंद्रवरदाई 
 
126.बूंदी के प्रसिद्ध किले तारागढ़ का निर्माण किसने करवाया? 
उत्तर-बर सिंह हाडा ने 
 
127.संत रैदास की छतरी कहां बनी हुई है? 
उत्तर-चित्तौड़गढ़ 
 
128.संत दादू की मृत्यु कहां हुई?
उत्तर-नारायणा जयपुर में 
 
129.रामदेवजी (Ramdev Ji) का समाधि स्थल है? 
उत्तर-रामदेवरा जैसलमेर 
 
130.किस लोक देवता को हिंदू ‘विष्णु का अवतार’ तथा मुस्लिम ‘रामसापीर’ के रूप में पूजते हैं?
उत्तर-रामदेव जी 
 
131.खानवा का युद्ध स्थल किस जिले में है?
उत्तर-भरतपुर 
Rajasthan GK
 
132.संत सैयद फखरुद्दीन की दरगाह कहां है?
उत्तर-गलियाकोट डूंगरपुर 
133.महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी युद्ध के पश्चात किस स्थान को अपनी राजधानी बनाया था?
उत्तर-चावंड
134.दुर्गों का सिरमौर किसे कहा गया है?
उत्तर-चित्तौड़गढ़
135.जालौर के स्वर्ण गिरी दुर्ग के निर्माता थे?
उत्तर-परमार
136गडसीसर सरोवर कहां स्थित है?
उत्तर-जैसलमेर
137.अरबी एवं फारसी शोध संस्थान कहां है?
उत्तर-टोंक में
138.तीर्थराज पुष्कर में प्राचीनतम ब्रह्माजी का मंदिर स्थित है। यह कितने मुखी है?
उत्तर-चतुर्मुखी
139.राजस्थान के पूर्वी प्रवेश द्वार भरतपुर की स्थापना किसने की? उत्तर-बदन सिंह
140.संस्कृत के प्रख्यात कवि माघ ने अपने ग्रंथ ‘शिशुपाल वध’ की रचना कहां की?
उत्तर-भीनमाल
141.आदिनाथ/ऋषभदेव/चौमुखा मंदिर में कितने स्तंभ है?
उत्तर-1444
142.आदिनाथ मंदिर का शिल्पी कौन था?
उत्तर-देपाक
143.किस दुर्ग में त्रिनेत्र गणेश जी का मंदिर स्थित है?
उत्तर-रणथंबोर
144.कॉमडीया पंथ के संस्थापक कौन थे?
उत्तर-रामदेवजी
145.संत दादू ने अपने उपदेशों में सर्वाधिक किस भाषा का प्रयोग किया है?
उत्तर-ढूंढाडी
146.राजस्थान में वैष्णव धर्म का प्राचीनतम साक्ष्य कौन सा अभिलेख प्रस्तुत करता है?
उत्तर-घोसुंडी अभिलेख
147. भारत में दुर्गों की संख्या की दृष्टि से राजस्थान का कौन-सा स्थान है?
उत्तर-तीसरा
148.जैसलमेर का किला किस दुर्ग की श्रेणी में आता है?
उत्तर-धान्वन दुर्ग
149.चित्तौड़ का दुर्ग किस श्रेणी में आता है?
उत्तर-गिरी दुर्ग/पारीक दुर्ग एवं एरण दुर्ग(तीनों श्रेणियों में)
150.किस किले को दौलत खाना या मैगजीन के नाम से जाना जाता है?
उत्तर-अकबर के किले को
151.1576 में महाराणा प्रताप के विरुद्ध हल्दीघाटी युद्ध की योजना को अंतिम रूप किस किले में दिया गया था?
उत्तर-अकबर का किला
152.राजसमंद जिले में स्थित कुंभलगढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर-राणा कुंभा ने
153.कटारगढ़ नामक अंत: दुर्ग जहां राणा उदय सिंह का राज्याभिषेक व महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था कीस किले में स्थित है?
उत्तर-कुंभलगढ़ दुर्ग
154.कालीसिंध और आहू नदियों के संगम पर स्थित दुर्ग का नाम है? उत्तर-गागरोन का किला
155.एशिया की सबसे बड़ी तोप जयबाण किस दुर्ग में है?
उत्तर-जयगढ़
156.त्रिकूट पहाड़ी पर स्थित किला है?
उत्तर-सोनार का किला
157.दूर से देखने पर कौन-सा किला पहाड़ी पर लंगर डाले एक जहाज का आभास कराता है?
उत्तर-सोनार का किला
158.ढाई साके के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर-जैसलमेर का दुर्ग
159.राजस्थान के इतिहास का प्रथम जोहर किस दुर्ग में हुआ?
उत्तर-रणथंबोर दुर्ग
160.मेवाड़ महाराणाओ के इष्टदेव एकलिंग जी का मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर-कैलाशपुरी में
161.राजस्थान का खजुराहो किसे कहा जाता है?
उत्तर-किराडू के मंदिर (बाड़मेर)
162.हाड़ोती का खजुराहो किसे कहा जाता है?
उत्तर-शिव मंदिर भंडदेवरा
163.राजस्थान का प्राचीनतम तिथि युक्त मंदिर है?
उत्तर-शितलेश्वरमंदिर
164.सास-बहू का मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर-नागदा उदयपुर में
165.उम्मेद सिंह का जंगली सूअर का शिकार करते हुए चित्र किस शैली में बनाया गया है?
उत्तर-बूंदी शैली
166.किस शैली में पशु पक्षियों के चित्रण की बहुलता है?
उत्तर-बूंदी शैली
167.ढोला मारु किस चित्र शैली का प्रसिद्ध चित्र है?
उत्तर-मेवाड़ शैली
168.लोहागढ़ कहां स्थित है?
उत्तर-भरतपुर
169.किस दुर्ग में मुस्लिम संत पीर मीठे शाह की दरगाह है?
उत्तर-गागरोन का किला
170.अबुल फजल ने किस दुर्ग को बख्तरबंद कहा है?
उत्तर-रणथंबोर
171.चित्रकला की दृष्टि से किस शासक का काल स्वर्ण युग कहलाता है?
उत्तर-महाराणा जगतसिंह प्रथम
172. राजस्थानी चित्र शैली का प्रथम वैज्ञानिक विभाजन किसने किया था?
उत्तर-आनंद कुमार स्वामी
173. राजस्थान की सामंती व्यवस्था की तुलना इंग्लैंड की फ़्यूडल व्यवस्था से सर्वप्रथम किसने की?
उत्तर-कर्नल जेम्स टॉड(James Tod) ने
174.राजस्थान की एकमात्र ऐसी रियासत जहां उत्तराधिकारी शुल्क नहीं लिया जाता था?
उत्तर-जैसलमेर
175.सामंती व्यवस्था का मूल स्वरूप था?
उत्तर-टेंट के सामान
176.राजा सूरजमल द्वारा स्थापित मजबूत कृषि नीति किस रियासत की प्रगति में सहायक सिद्ध हुई?
उत्तर-भरतपुर
177.वेतन के रूप में दी जाने वाली जागीर को कहते थे?
उत्तर-हकूमत जागीर
178. जैसलमेर में पालीवाल ब्राह्मणों द्वारा विकसित मौलिक पारंपरिक वर्षा जल संचयन पद्धति का नाम क्या है?
उत्तर-खडीन
179. किस इतिहासकार ने कालीबंगा को सिंधु घाटी सभ्यता की तृतीय राजधानी कहा है?
उत्तर-दशरथ शर्मा
180.राजस्थान में प्रतिहार वंश के संस्थापक हरिश्चंद्र की राजधानी थी?
उत्तर-मंडोर
181.पृथ्वीराज चौहान तृतीय का समकालीन चंदेल शासक कौन था? उत्तर-परमार्दि देव
182. 1572-73 ईस्वी में अकबर ने जोधपुर किस को सुपुर्द किया? उत्तर-बीकानेर के रायसिंह
183.साधु सीताराम दास किस कृषक आंदोलन से संबंधित थे?
उत्तर-बिजोलिया किसान आंदोलन
184.अजमेर का राजस्थान में विलय कब हुआ था?
उत्तर-1956 ईस्वी में
185.कितने चौपानो में सिरोही(Sirohi) का राजस्थान में विलय हुआ?
उत्तर-दो
186.राजस्थान के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला थी?
उत्तर-अंजना देवी चौधरी
187. खुदाई के समय एक गोल बोध मूर्ति के अवशेष कहां से प्राप्त हुए?
उत्तर-बैराठ
188.मौर्य काल में राजस्थान में बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र कौन सा था?
उत्तर-विराटनगर (जयपुर)
189.मछली पकड़ने के कांटे का सर्वप्रथम प्रयोग किस सभ्यता में हुआ?
उत्तर-गणेश्वर सभ्यता
190.बालाथल सभ्यता कहां स्थित है?
उत्तर-उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील में।
191.राजस्थान में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का गठन कब हुआ?
उत्तर-1950 में
192.कालीबंगा सभ्यता किस नदी के किनारे विकसित हुई?
उत्तर-घग्गर नदी
193.मोहनजोदड़ो,हड़प्पा के समकालीन राजस्थान की प्राचीन सभ्यता कौन सी थी?
उत्तर-आहड
194.जीवंत स्वामी की धातु मूर्ति प्रतिहार कला जून 1986 को कहां से प्राप्त हुई?
उत्तर-बरवाला पाली
195.8 फीट ऊंची यक्ष प्रतिमा जो जाख बाबा के रूप में पूजी जाती है यह किस खुदाई से प्राप्त हुई?
उत्तर-नोह भरतपुर
196.1817 ईस्वी में राजस्थान की कौन सी रियासत लॉर्ड हेस्टिंग्स की आश्रित पार्थक्य नीति का प्रथम शिकार हुई?
उत्तर- करौली
197. किस क्रांतिकारी को 20 वर्ष की सजा देकर सेंट्रल जेल में रखा गया?
उत्तर-केसरी सिंह बारहड़
198. मोतीलाल तेजावत द्वारा एकी आंदोलन का प्रारंभ कहां से किया गया?
उत्तर-चित्तौड़गढ़ से
199.1 नवंबर 1956 को राजस्थान में कुल कितने जिले थे?
उत्तर-26
200.गिलुंड किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर-बनास
201.नीमराणा को किस किसान आंदोलन के संदर्भ में याद किया जाता है?
उत्तर-अलवर किसान आंदोलन
202.उमराव किस रियासत के सामंत थे?
उत्तर-मेवाड़
203. राजस्थान में 1857 का विद्रोह कब व कहां से शुरू हुआ? उत्तर-नसीराबाद से 28 मई 1857 को।
204. 1207 ईस्वी में किस कछवाहा शासक ने मीणो को पराजित कर आमेंर को राजधानी बनाया?
उत्तर-कोकिल देव
205. अजमेर मेरवाड़ा से संविधान सभा के सदस्य कौन थे?
उत्तर-मुकुट बिहारी भार्गव
206. पृथ्वीराज चौहान तृतीय का समकालीन चालुक्य शासक कौन था?
उत्तर-भीमदेव द्वितीय
207.वंश भास्कर के लेखक कौन है?
उत्तर-सूर्यमल मिश्रण
208.अध्यक्ष के अतिरिक्त राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है?
उत्तर-सात
209. राजस्थान के राजनीतिक जागरण में अग्रणी रहे ‘त्याग भूमि’ समाचार पत्र के संपादक कौन थे?
उत्तर-हरीभाऊ उपाध्याय
210.राजस्थानी भाषा में दुविधा और अलेखूं हिटलर जैसी कथाओं के रचयिता कौन है?
उत्तर-विजयदान देथा
211.राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है?
उत्तर-सेवर भरतपुर
212.किस किले को जीतने के क्रम में अकबर को जयमल एवं फ़त्ता के प्रबल प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था?
उत्तर-चित्तौड़ का किला
213.ग्रियर्सन ने बागड़ (डूंगरपुर-बांसवाड़ा) में बोली जाने वाली बोली को क्या कहा है?
उत्तर-भीली
214.देवयानी तीर्थ स्थल कहां स्थित है?
उत्तर-सांभर झील
215.राजस्थान रत्न राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।राज्य सरकार द्वारा इस पुरस्कार को कब शुरू किया गया था?
उत्तर-वर्ष 2012 में
216.चित्तौड़ दुर्ग में स्थित कीर्ति स्तंभ किस को समर्पित है?
उत्तर-जैन तीर्थंकर आदिनाथ को
217.बैराठ (विराटनगर) में प्रथम उत्खनन किसके नेतृत्व में किया गया था?
उत्तर-दयाराम साहनी
218.जूते हुए खेत के सबसे प्राचीन प्रमाण किस पुरास्थल में मिलते हैं?
उत्तर-कालीबंगा
219.बागोर एवं तिलवाड़ा नामक स्थान किस काल से संबंधित है? उत्तर-मध्य पाषाण काल
220.अनाज रखने के बड़े मृदभांड जिन्हें गोरे बंकोट कहा जाता था, किस प्राचीन सभ्यता से प्राप्त हुए?
उत्तर-आहड से
221.हड़प्पा संस्कृति (सिंधु घाटी सभ्यता) के अभिलेख मुख्यतः किस वस्तु पर बने मिले हैं?
उत्तर-मुहरों पर
222.राजस्थान में विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक हड़प्पा सभ्यता का प्रसिद्ध स्थल कालीबंगा किस जिले में स्थित है?
उत्तर-हनुमानगढ़
223.बौद्ध धर्म से संबंधित पुरातात्विक अवशेष कहां मिले हैं?
उत्तर-बैराठ
224.आहड़ संस्कृति के लोग निम्नलिखित में से किस धातु से परिचित नहीं थे?
उत्तर-चांदी
225.पूरा उत्खनन स्थल बागोर एवं नाडोल क्रमशः किन जिलों में स्थित है?
उत्तर-भीलवाड़ा एवं पाली
226.गणेश्वर में ताम्र युगीन सभ्यता के अवशेष किस नदी के तट पर पाए गए हैं?
उत्तर-कांतली नदी
227.बैराठ में जो पुरातात्विक अवशेष मिले हैं वह किस काल से संबंधित है?
उत्तर-मौर्य काल से
228.गणेश्वर सभ्यता किस काल से संबंधित है?
उत्तर-ताम्र पाषाण युग
229.कहां के अवशेषों से यह पता चलता है कि विश्व विख्यात सेंधव सभ्यता का राजस्थान में विकास हुआ?
उत्तर-कालीबंगा,पीलीबंगा व रंग महल
230.राजस्थान में महाभारत काल के अवशेष कहां मिले हैं?
उत्तर-अलवर के निकट बैराठ व भरतपुर के निकट नोह में
231.आहड़ सभ्यता के लोग किस खाद्य पदार्थ से अच्छी प्रकार परिचित थे?
उत्तर-चावल
232.पुरातात्विक स्थल रंग महल राजस्थान में कहां स्थित है?
उत्तर-हनुमानगढ़
233.कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?
उत्तर-काली चूड़ियां
234.किस प्राचीन सभ्यता केंद्र को ताम्रवती नगरी नाम से जाना जाता है?
उत्तर-आहड़
235.किस प्राचीन सभ्यता केंद्र को ताम्रयुगीन सभ्यताओं की जननी कहा जाता है?
उत्तर-गणेश्वर सभ्यता
236.आहड़ सभ्यता का उत्खनन किसके नेतृत्व एवं निर्देशन में किया गया?
उत्तर-प्रोफेसर एच.डी. सांकलिया
237.हड़प्पा संस्कृति के एक प्रमुख स्थल कालीबंगा की खोज का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर-अमलानंद घोष
238.चंद्रवरदाई ने राजपूतों के वंश के बारे में कौन सा सिद्धांत प्रतिपादित किया था?
उत्तर-अग्निकुल वंश सिद्धांत
239.प्रतिहार वंश की मंडोर शाखा के किस शासक ने अपनी राजधानी मंडोर से मेड़ता स्थानांतरित की थी?
उत्तर-नागभट्ट प्रथम ने
240. कौन से राजपूत सरदार खानवा के युद्ध में बाबर के विरुद्ध राणा सांगा के पक्ष में लड़े थे?
उत्तर-ईडर के राजा भारमल एवं वीरमदेव मेड़तिया
241.महाराणा प्रताप ने 1585 ईस्वी में चावंड को अपनी राजधानी बनाया जो मेवाड़ की राजधानी कब तक रहा?
उत्तर-1615 तक
242.जोधपुर के निकट ओसिया में स्थित मंदिर समूह किस राज वंश की देन है?
उत्तर-प्रतिहार वंश की
243.मंडोर के प्रतिहार वंश से संबंधित प्रारंभिक शासक कौन था? उत्तर-नागभट्ट प्रथम
244.प्रख्यात चीनी इतिहासकार ह्वेन सांग राजस्थान के किस शहर में रुके थे?
उत्तर-भीनमाल
245.किस राजपूत सरदार ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा के घायल हो जाने के बाद उनका राज चिन्ह धारण करके युद्ध जारी रखा था? उत्तर-झाला अज्जा ने
246.किस युद्ध में मेवाड़ के महाराणा सांगा ने बाबर की सेना को हराया?
उत्तर-बयाना के युद्ध में
247.महाराणा प्रताप की जन्मस्थली है?
उत्तर-कुंभलगढ़
248.मेवाड़ शासक महाराणा कुंभा ने अनेक दुर्गों का निर्माण करवाया,मारवाड़ के किस शासक ने कुंभा की तरह अपने साम्राज्य की रक्षार्थ अनेक किलो का निर्माण करवाया था?
उत्तर-राव मालदेव ने
249.सुमेंल गिरी का युद्ध (1543) किस-किस के मध्य लड़ा गया? उत्तर-राव मालदेव व शेरशाह सूरी के मध्य
250.मारवाड़ का प्रताप किसे कहा जाता है?
उत्तर-राव चंद्रसेन को
251.फारसी इतिहासकार ने हसमत वाला राजा किसे कहा है?
उत्तर-राव मालदेव को
252.बीकानेर का कौन सा शासक अकबर और जहांगीर दोनों की सेवा में रहा?
उत्तर-रायसिंह
253.बीकानेर के प्रसिद्ध किले का निर्माणकर्ता किसे कहा जाता है? उत्तर-रायसिंह
254.विज्ञान के क्षेत्र में किस शासक का योगदान उल्लेखनीय माना जाता है?
उत्तर-सवाई जय सिंह का
255.सवाई जय सिंह को मुगल सम्राटों द्वारा कुल कितनी बार मालवा सुबे का सूबेदार नियुक्त किया गया था?
उत्तर-तीन बार
256.छत्रपति शिवाजी को पुरंदर की संधि (1665 हुई) करने हेतु विवश करने वाले शासक थे?
उत्तर-मिर्जा राजा जयसिंह
Rajasthan GK
257.हुरड़ा सम्मेलन का उद्देश्य क्या था?
उत्तर-मराठों के बढ़ते हस्तक्षेप को रोकना
258.1300 ई. में रणथंबोर पर आक्रमण के दौरान अलाउद्दीन खिलजी का कौनसा सेनानायक मारा गया था?
उत्तर-नुसरत खां
259.कोटा राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर-राव माधो सिंह
260.अलाउद्दीन खिलजी की जालौर विजय के समय वहां का शासक कौन था?
उत्तर-कान्हड़ देव
261.विख्यात स्मारक अढाई दिन का झोपड़ा या तत्कालीन संस्कृत महाविद्यालय का निर्माण किसके द्वारा किया गया?
उत्तर-विग्रहराज चतुर्थ
262.किस चौहान शासक ने अजमेर(Ajmer) को सबसे पहले अपनी राजधानी बनाया?
उत्तर-अजय राज ने
263. जैसलमेर दुर्ग का निर्माण किसने और कब करवाया?
उत्तर-राव जैसल ने 12 जुलाई,1155 ईसवी में
264.18 वीं शताब्दी के मध्य में जाट वंश का कहाँ पर आधिपत्य था?
उत्तर-धौलपुर व भरतपुर
265.मुस्लिम रियासत टोंक का संस्थापक कौन था?
उत्तर-अमिर खां पिंडारी
266.टोंक में सुनहरी कोटि का निर्माण कौन से नवाब के द्वारा करवाया गया?
उत्तर-नवाब इब्राहिम खान द्वारा
267.जयपुर व अलवर में किस राजवंश ने शासन किया?
उत्तर-कछवाहा वंश
268.सर टॉमस रो किस वर्ष राजस्थान आया?
उत्तर-1615 में(1616 मैं अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की)
269.अलाउद्दीन खिलजी ने 1308 में किस दुर्ग को जीतकर उसका नाम खैराबाद रखा था?
उत्तर-सिवाना को
270.मंडन द्वारा लिखित ग्रंथ ‘रूप मंडन’ का संबंध किससे है?
उत्तर-मूर्तिकला से
271.अभिनव भरताचार्य विरुद् किस महाराणा का था?
उत्तर-महाराणा कुंभा का
272.बप्पा रावल का मूल नाम क्या था?
उत्तर-काल भोज
273.जयपुर के हवामहल का निर्माण कब व किसने करवाया?
उत्तर-1799 ईस्वी में सवाई प्रताप सिंह ने
274.रणथंबोर के चौहान वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर-गोविंद राज
275.1437 ईस्वी में सारंगपुर का युद्ध किन के मध्य हुआ?
उत्तर-राणा कुंभा व मांडू के सुल्तान महमूद के
276.चंपानेर की संधि किन-किन के बीच हुई थी?
उत्तर-गुजरात के सुल्तान कुतुबुद्दीन एवं मांडू के सुल्तान महमूद के मध्य
277.जैसलमेर के भाटी राजवंश का राजपूतों की किस शाखा से संबंध है?
उत्तर-यादव वंश से
278.राजस्थानी स्थापत्य कला का जनक किसको कहा जाता है? उत्तर-महाराणा कुंभा को
279.सर टॉमस रो ने अपना परिचय जहांगीर को कहां दिया?
उत्तर-मैगजीन दुर्ग अजमेर में
280.शिल्प शास्त्री मंडन का लिखित ग्रंथ कौन-सा है?
उत्तर-प्रसाद मंडन, रूप मंडन एवं वास्तु सार मंडन
281.राजस्थान के प्रथम AGG कौन था?
उत्तर-अब्राहम लॉकेट
282. बीकानेर के किस शासक ने 9 मार्च 1818 को अंग्रेजों के साथ अधीनस्थ पार्थक्य संधि की?
उत्तर-महाराजा सूरत सिंह ने
283.राजस्थान में अंग्रेजों से आश्रित पार्थक्य की संधि करने वाली अंतिम रियासत कौन सी थी?
284.अंग्रेजों ने अजमेर का क्षेत्र सन 1818 ईस्वी में किससे प्राप्त किया था?
उत्तर-दौलतराव सिंधिया से
285.राजस्थान की किस रियासत को अधीनस्थ पार्थक्य संधि के तहत अंग्रेजों को खिराज नहीं देना पडा?
उत्तर-बीकानेर,जैसलमेर,करौली,किशनगढ़ एवं अलवर को
286.राजस्थान में मराठों का सर्वप्रथम प्रवेश कहां हुआ?
उत्तर-बूंदी में
287.मराठों के आतंक से त्रस्त होकर राजपूताना के किस शासक ने आत्महत्या की थी?
उत्तर-जयपुर के ईश्वरी सिंह ने
288.भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का आगमन कब हुआ था?
उत्तर-1600 में
289.सुरक्षा घेरे की नीति का प्रतिपादन किसने किया था?
उत्तर-वारेन हेस्टिंग्स ने
290.अहस्तक्षेप की नीति का जन्मदाता कौन था?
उत्तर-लार्ड कार्नवालिस
291.राजस्थान में लॉर्ड वेलेजली ने सर्वप्रथम किस राज्य के साथ सहायक संधि की?
उत्तर-भरतपुर के साथ
292.बंगाल के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
उत्तर-वारेन हेस्टिंग्स
293. लासवाडी के युद्ध में सिंधिया के अंग्रेजों से पराजित होने के बाद सुर्ज़ीअर्जन गांव की संधि की गई थी, यह संधि जनरल लेक ने दौलतराव सिंधिया से कब की थी?
उत्तर-30 दिसंबर 1803 को
294. अधीनस्थ पार्थक्य की नीति का प्रवर्तन किस गवर्नर जनरल द्वारा किया गया?
उत्तर-लॉर्ड हेस्टिंग्स द्वारा
295. राजस्थान में हेस्टिंग्स की अधीनस्थ पार्थक्य की नीति के तहत सर्वप्रथम किस रियासत के साथ संधि की गई?
उत्तर-करोली(9नवंबर,1817)
296. राजस्थान में गुप्त वंश के सिक्कों का ढेर कहां मिला है?
उत्तर-बयाना (भरतपुर)
297. 12 दिसंबर 1818 को मूलराज द्वितीय के साथ संधि हुई जिसमें अंग्रेजों को खिराज या शुल्क देने के संबंध में कोई प्रावधान नहीं था।यह कथन किस रियासत के संबंध में है?
उत्तर-जैसलमेर
298.1818 में राजपूत राज्य से संधि करने वाला अंग्रेज अधिकारी कौन था?
उत्तर-चार्ल्स मेटकाफ
299. सहायक संधि का प्रणेता कौन था?
उत्तर-लॉर्ड वेलेजली
300.अंग्रेजी ने टोंक रियासत कब बनाई?
उत्तर-1817 में
301. राजस्थान में अंग्रेजों द्वारा बनाई गई अंतिम रियासत कौन सी थी?
उत्तर-झालावाड़ (1838)
302. जयपुर के साथ की गई अधीनस्थ पार्थक्य की संधि पर जयपुर रियासत की ओर से हस्ताक्षर किसने किए थे?
उत्तर-ठाकुर रावल बैरीसाल नाथावत ने
303.अधीनस्थ पार्थक्य की नीति के तहत अंतिम संधि सिरोही रियासत ने की जो 11 सितंबर 1823 को की गई थी,उस समय सिरोही के शासक कौन थे?
उत्तर-महाराजा शिव सिंह
304.1920 में वर्धा से राजस्थान केसरी साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन किसने किया था?
उत्तर-विजय सिंह पथिक ने
305.विजय सिंह पथिक द्वारा प्रकाशित जिस के संपादक रामनारायण चौधरी थे उस साप्ताहिक समाचार पत्र नवीन राजस्थान का प्रकाशन कहां से होता था?
उत्तर-अजमेर से
306.केसरी सिंह बारोट का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर-शाहपुरा रियासत के देवपुरा गांव में
307.वर्ष 1920-21 में किसके आमंत्रण पर श्री केसरी सिंह बारहड़ वर्धा गए?
उत्तर-सेठ जमुना लल बजाज के
308. सप्ताहिक पत्र नवज्योति का प्रकाशन किसने किया था?
उत्तर-श्रीराम नारायण चौधरी ने
309. स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन दुर्गा प्रसाद चौधरी व रामनारायण चौधरी का संबंध किस जिले से है?
उत्तर-सीकर जिले के नीमकाथाना से
310. अंग्रेजी साप्ताहिक पत्र यंग राजस्थान का प्रकाशन राजस्थान में कहां से होता था?
उत्तर-ब्यावर से
311. सन 1930 में हस्तलिखित अंग्रेजी साप्ताहिक पत्र ‘दि मेन’ का प्रकाशन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर-श्रीरामनारायण चौधरी द्वारा
312. रामनारायण चौधरी द्वारा प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र का क्या नाम था,जो उन्होंने 1947 में प्रकाशित किया?
उत्तर-नया राजस्थान
313. राजस्थान में राजनीतिक गतिविधियों के संचालन हेतु सर्वप्रथम प्रजामंडल की स्थापना कब व कहां की गई?
उत्तर-सन 1934 में जोधपुर में
314.मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसके द्वारा की गई?
उत्तर-माणिक्य लाल वर्मा
315.मेवाड़ प्रजामंडल का अध्यक्ष किसे चुना गया?
उत्तर-बलवंत सिंह मेहता को
316.मोहनलाल सुखाड़िया जैसे महापुरुष का उदय किस अधिवेशन में हुआ जिन्होंने 17 वर्ष तक मुख्यमंत्री पद का भार संभाला?
उत्तर-मेवाड़ प्रजामंडल के प्रथम अधिवेशन में 1941 में
317.मेवाड़ प्रजामंडल के प्रथम अधिवेशन का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर-आचार्य कृपलानी ने
318.मारवाड़ लोक परिषद का गठन कब व किसके द्वारा किया गया?
उत्तर-16 मई 1938 को रणछोड़ दास गट्टानी की अध्यक्षता में
319.अखिल भारतीय देसी राज्य परिषद का अधिवेशन कब व कहां किया गया एवं इसके महामंत्री कौन थे?
उत्तर-1936 में कराची में जय नारायण व्यास
320.मारवाड़ में राजनीतिक जागृति का जनक किसे कहा जाता है? उत्तर-जय नारायण व्यास को
321.जयपुर प्रजामंडल की स्थापना कब व किसके द्वारा की गई?
उत्तर-सन 1938 में जमनालाल बजाज की प्रेरणा से व हीरालाल शास्त्री के सक्रिय सहयोग से
322. बीकानेर प्रजामंडल की स्थापना कब व किसके द्वारा की गई?
उत्तर-4 अक्टूबर 1936 को वेद मघाराम की अध्यक्षता में
323.बीकानेर राज्य प्रजा परिषद का गठन कब व किसकी अध्यक्षता में किया गया?
उत्तर-22 जुलाई 1942 को रघुवीर दयाल गोयल
324.भरतपुर प्रजामंडल की स्थापना कब व किसके सहयोग से किया गया?
उत्तर-दिसंबर 1938 को किशन लाल जोशी के प्रयासों से गोपाल लाल यादव की अध्यक्षता में
325.कोटा प्रजामंडल की स्थापना कब व किसके द्वारा की गई? उत्तर-1938 में पंडित नयनू राम शर्मा व अभिन्न हरि के द्वारा
326.हाडोती प्रजामंडल की स्थापना कब की गई?
उत्तर-1934 में
327.कोटा राज्य में जन जागृति के जनक कौन माने जाते हैं?
उत्तर-पंडित नयनू राम शर्मा
328. राजस्थान का जिब्राल्टर कौन से किले को कहते हैं?
उत्तर-तारागढ़ अजमेर
329.मुगल शैली में रायसिंह द्वारा निर्मित दुर्ग कौन सा है?
उत्तर-जूनागढ़ बीकानेर
330.राजस्थान में चित्तौड़ के बाद सबसे बड़ा लिविंग फोर्ट कौन सा है?
उत्तर-जैसलमेर का किला
331.वह दुर्ग जो चारों ओर से रेत के टीलों से घिरा हुआ होता है कौन सा दुर्ग कहलाता है?
उत्तर-धान्वन दुर्ग
332.किस किले में एक जैसे नौ महल है?
उत्तर-नाहरगढ़ जयपुर
333.कोशवर्धन किले का प्रचलित नाम क्या है?
उत्तर-शेरगढ़ का किला
334.जैसलमेर में 1550 में वहां के शासक लूणकरण के समय अर्ध साका हुआ क्योंकि इसमें केसरिया तो हुआ किंतु –
उत्तर-जोहर नहीं हुआ
335.राजस्थान का ऐतिहासिक जोहर किस दुर्ग में हुआ है?
उत्तर-चित्तौड़ दुर्ग
336.किस दुर्ग को राजस्थान का उत्तरी सीमा का प्रहरी माना जाता है?
उत्तर-भटनेर दुर्ग
337.शेरशाह सूरी द्वारा परवन नदी के किनारे निर्मित गढ़ को क्या कहा जाता था?
उत्तर-कोशवर्धन
338.किस दुर्ग को राजस्थान का वेल्लोर कहा जाता है?
उत्तर-भैंसरोड गढ़
339.बयाना के निकट माही पहाड़ी पर स्थित बयाना दुर्ग को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर-विजय मंदिर गढ़
340.जयपुर के निर्माण से संबंधित शिल्पी कौन थे?
उत्तर-विद्याधर आचार्य
341.बिना नीव का दुर्ग कौन सा है?
उत्तर-गागरोन दुर्ग
342.जल दुर्ग किसे कहा जाता है?
उत्तर-गागरोन दुर्ग
343.बाबर किस दुर्ग में एक रात रुका था?
उत्तर-बाला किला अलवर
344.औरंगजेब ने अपने भाई दारा को बंदी बनाकर रखा था?
उत्तर-कंकनवाड़ी दुर्ग राजगढ़ अलवर
345.अकबर ने अपने पुत्र सलीम को कैद करके रखा था?
उत्तर-बाला किला अलवर
346. वनवासी सेवा संघ की स्थापना किसने की?
उत्तर-मोतीलाल तेजावत ने
347.लसोडिया आंदोलन के प्रणेता कौन थे?
उत्तर-संत मावजी
348.भोमट या मातृकुंडिया या एकी आंदोलन के प्रणेता कौन थे? उत्तर-मोतीलाल तेजावत
349.संप सभा के द्वारा किए गए आंदोलन के प्रणेता कौन थे?
उत्तर-गोविंद गुरु
350.बूंदी किसान आंदोलन में गोलीबारी में शहीद हुए किसानों के नाम क्या थे?
उत्तर-नानकजी भील और देवीलाल गुर्जर
351.तसिमो हत्याकांड का संबंध किस जिले से है?
उत्तर-धौलपुर से
352.साधु सीताराम दास ने ऊपर माल में कौन सा समाचार पत्र निकाला था?
उत्तर-डंको
353.रास्ता पाल हत्याकांड का संबंध किस जिले से है?
उत्तर-डूंगरपुर से
354.मारवाड़ सेवा संघ या मारवाड़ हितकारिणी सभा के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर-चांदमल सुराणा
355.कथराथल में किस महिला के नेतृत्व में आंदोलन हुआ?
उत्तर-किशोरी देवी
356.बेंगू किसान आंदोलन में शहीद कौन से किसान हुए थे?
उत्तर-रूपाजी एवं कृपाजी धाकड़
357.मीणा जनजाति  ने किस कानून के विरोध में आंदोलन किया था?
उत्तर-जरायम पेशा कानून 1924 के विरोध में
Rajasthan GK
358.शाहपुरा प्रजामंडल की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर-माणिक्य लाल वर्मा की प्रेरणा से रमेश चंद्र ओझा और लादूराम व्यास के सहयोग से भीलवाड़ा में
359. गणेश्वर सभ्यता किस नदी के किनारे पर स्थित है?
उत्तर-कांतली
360.राज्य में सिंधु घाटी सभ्यता के समकालीन अवशेष कहां पाए गए हैं?
उत्तर-रंगमहल,पीलीबंगा एवं कालीबंगा
361.राज्य में आर्य सभ्यता के प्रमाण किस क्षेत्र में मिले हैं?
उत्तर- अनूपगढ़ नवलखा डेरा
362. वह कौन सा स्थान है जहां ताम्र युगीन सामग्री तो नहीं मिली किंतु कपीषवर्णी मृदपात्र ताम्र युगीन सभ्यता होने के प्रमाण है-
उत्तर-नोह भरतपुर
363.बूंदी राज्य की स्थापना किसने की?
उत्तर-देवी सिंह हाडा ने
364.अजमेर की स्थापना 1113 ई.में किसके द्वारा हुई थी?
उत्तर-अजयराज द्वारा
365.आमेर के कछवाहा शासकों को किस शिलालेख में रघुवंश तिलक कहा गया है?
उत्तर-आमेर का लेख
366.चौहानों की प्रारंभिक राजधानी थी?
उत्तर-अहीछत्रपुर
367.सांभर झील का प्रवर्तक वासुदेव (551ई.) था. जिसका प्रमाण हमें किस शिलालेख से मिलता है?
उत्तर-बिजोलिया शिलालेख
368.सिवाना दुर्ग और सिवाना कस्बे को किसने बसाया?
उत्तर-वीर नारायण
369.रणकपुर लेख में बूंदी का क्या नाम मिलता है?
उत्तर-वृंदावती
370.गणेश्वर सभ्यता के उत्खननकर्ता कौन थे?
उत्तर-श्री बी.के. थापर
371.आहड़ सभ्यता के उत्खननकर्ता कौन थे?
उत्तर-श्री डी. साँकलिया
372.कालीबंगा सभ्यता के उत्खननकर्ता कौन थे?
उत्तर-श्री बी.बी. लाल
373.सपाल दक्ष का स्वर्ण युग किस शासक का काल कहलाता है? उत्तर-विग्रहराज चतुर्थ
374.किस चौहान शासक को समकालीन विद्वानों में कवि बांधव कहा जाता था?
उत्तर-विग्रहराज चतुर्थ
375.पृथ्वीराज तृतीय का कालखंड है?
उत्तर-1177 से 1192 ई. तक
376.रणथंबोर के चौहान वंश का संस्थापक था?
उत्तर-गोविंद राज प्रथम
377.राज्य में किस स्थान से अशोक कालीन दो शिलालेख मिले हैं, जिसमें मौर्य सम्राट अशोक ने अपने आपको बौद्ध होना स्वीकार किया है?
उत्तर-विराटनगर जयपुर
378.राजस्थान में गुप्त नरेशो की सबसे बड़ी निधि जिसमें 1821 स्वर्ण सिक्के थे, कहां से मिली है?
उत्तर-बयाना भरतपुर से
379.अजैकापाद की दुर्लभ मृण मूर्तियां कहां से प्राप्त हुई?
उत्तर-रंग महल की थेड़ी
380. हल्दीघाटी का युद्ध कब हुआ था?
उत्तर-21 जून 1576 को
381.महाराणा प्रताप ने 1576 ईस्वी में किस स्थान को मेवाड़ की राजधानी बनाया?
उत्तर-चावंड को
382.निसरूद्दीन रागमाला किसके शासनकाल में तैयार की गई?
उत्तर-अमर सिंह
383.महाराणा अमर सिंह और खुर्रम के बीच संधि कब हुई?
उत्तर-5 फरवरी 1615 को
384.नागौर दरबार कब बुलाया गया था?
उत्तर-1570 ईसवी में
385.शुंगकालीन पापहंतस अंकनवाली मुद्रा किस स्थान से प्राप्त हुई थी?
उत्तर-नोह
386.संसार का प्राचीनतम जूता हुआ खेत किस स्थल के उत्खनन से प्रकाश में आया है?
उत्तर-कालीबंगा
387.किस संस्कृति को ताम्र युगीन सभ्यताओं की जननी माना जाता है?
उत्तर-गणेश्वर सीकर
388.1207 ईस्वी में किस कशवाह शासक ने मीणो को हराकर आमेंर को राजधानी बनाया?
उत्तर-कोकील देव ने
389.भारमल की पुत्री जिसका सांभर में 1562 ईस्वी में अकबर से विवाह हुआ,किस नाम से विख्यात हुई?
उत्तर-मरियम उस्मानी
390.मानसिंह के काल में जगत शिरोमणि मंदिर का निर्माण किसने करवाया?
उत्तर-कनकावती ने
391.कवि बिहारी द्वारा बिहारी सतसई किसके काल में लिखी गई? उत्तर-जय सिंह
392.द्वारकापुरी का रणछोड़ मंदिर किसने बनवाया था?
उत्तर-राव सुरजन
393.किसे आधुनिक भारत का भागीरथ कहा जाता है?
उत्तर-महाराजा गंगा सिंह को
394.अजमेर का विलय राजस्थान में कब हुआ?
उत्तर-1956 में
395.किस संग्रहालय में खजूर के पत्तों पर लिखी पांडुलिपि संग्रहित है?
उत्तर-जैसलमेर में
396. अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर कितने माह डेरा डाले रखा था?
उत्तर-8 माह तक
397.चित्तौड़ के किले को विजय करने के बाद अलाउद्दीन ने इसका नाम क्या रखा था?
उत्तर-खिज्राबाद
398.बिजोलिया ठिकाने का संस्थापक कौन था?
उत्तर-अशोक परमार
399.श्री विजय सिंह पथिक का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर-गुठावली, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)
400.राजस्थान सेवा संघ अजमेर की स्थापना 1920 में किसने की? उत्तर-विजय सिंह पथिक ने
401.बिजोलिया किसान आंदोलन का पटाक्षेप कब हुआ?
उत्तर-1941 ईस्वी में
402.राजस्थान का मध्य भारत सभा (1919) का प्रधान कार्यालय कहां स्थापित किया गया?
उत्तर-आमेर
403.जावर की चांदी की खान किस सिसोदिया शासक के काल में निकली थी?
उत्तर-लक्ष सिंह के
404.किस विजय के उपलक्ष में राणा कुंभा ने कीर्ति स्तंभ का निर्माण करवाया था?
उत्तर-मालवा
405.रूठी रानी किसे कहते हैं?
उत्तर-उमादे
406.राजस्थान में राजनीतिक कार्य को हाथ में लेने का सबसे प्रथम प्रयास किस प्रजामंडल ने किया?
उत्तर-मारवाड़
407.राजपूताना रेजिडेंसी की स्थापना 1932 में कहां हुई थी?
उत्तर-अजमेर में
408.भील आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर-मोतीलाल तेजावत
409.किसने कहा था कि- “एक मुट्ठी भर बाजरे के लिए मैं हिंदुस्तान की बादशाहत खो देता” ?
उत्तर-शेरशाह सूरी
410.जैतारण (सुमेंल गिरी) का युद्ध कब हुआ?
उत्तर-1544 ईसवी में
411.मारवाड़ के किस शासक ने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की थी?
उत्तर-राव चंद्रसेन
412.मेवाड़ के महाराणा जगत सिंह की अध्यक्षता में राजस्थान के सभी राजा हुरडा (भीलवाड़ा) स्थान पर कब मिले, जिन्होंने मराठा व पिण्डारियों का संयुक्त रूप से सामना करने का निर्णय लिया?
उत्तर-17 जुलाई 1734 को
413.राज्य की किस छावनी में 28 मई 1857 में मेरठ के सैनिक विद्रोह की खबर पाकर सर्वप्रथम विद्रोह हुआ?
उत्तर-नसीराबाद छावनी
414.’आजादी के दीवाने’ किस स्वतंत्रता सेनानी की रचना है?
उत्तर-सागरमल गोपा
415.मद्य निषेध के लिए राजस्थान में सर्वाधिक प्रयास किस स्वतंत्रता सेनानी ने किया?
उत्तर-गोकुलभाई भट्ट ने
416. सन 1926 में पंडित नैयनू राम शर्मा के नेतृत्व में चले बूंदी किसान आंदोलन के दौरान कौन शहीद हुआ था?
उत्तर-नानक जी भील
Rajasthan GK
417.मेवाड़ प्रजामंडल की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर-माणिक्य लाल वर्मा
418. रविंद्र रंगमंच की स्थापना कहां की गई थी?
उत्तर-जयपुर
419.राजस्थान का राजकीय पशु है?
उत्तर-चिंकारा
420.राजस्थान का राजकीय पक्षी है?
उत्तर-गोडावण
421.राजस्थान का राजकीय वृक्ष है?
उत्तर-खेजड़ी
422.राजस्थान का राजकीय पुष्प है?
उत्तर-रोहिड़ा का फूल
423.राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थे?
उत्तर-हीरालाल शास्त्री
424.राजस्थान का वर्तमान स्वरूप किस दिन अस्तित्व में आया?
उत्तर-1 नवंबर 1956
425.राजस्थानी लोक कथाओं के संग्रह ‘बांता री फुलवारी’ के लेखक कौन है?
उत्तर-विजयदान देथा
426.राजस्थान का गौरव किस नगर को कहते हैं?
उत्तर-चित्तौड़गढ़
427.कौन से लोक देवता नागौर परगने के खरनाल गांव के रहने वाले थे?
उत्तर-तेजाजी
428.राजस्थान में सहकारिता कार्य के आरंभ होने का वर्ष है?
उत्तर-1904
429.सहकारी तंत्र में संचालित शक्कर का कारखाना स्थित है?
उत्तर-केशोरायपाटन (बूंदी) में
430.किस इतिहासकार ने भीलो को वनपुत्र कहा है?
431.’पाथल और पीथल’ पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर-कन्हैया लाल सेठिया
432.’हाला झाला री कुंडलिया’ पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर-ईशरदास
433.नाथ संप्रदाय की प्रमुख गद्दी किस स्थान पर है?
उत्तर-जोधपुर
Rajasthan GK
434रामानुज संप्रदाय की प्रमुख गद्दी किस स्थान पर है?
उत्तर-गलताजी जयपुर
435.किस संप्रदाय की नागा और निहंग नामक दो शाखाएं राजस्थान में मिलती है?
उत्तर-दादूपंथी
436.राजस्थान के वल्लभ संप्रदाय का प्रमुख धार्मिक स्थल है?
उत्तर-नाथद्वारा
437.भीलवाड़ा जिले में किस संप्रदाय की पीठ स्थित है?
उत्तर-रामानुज संप्रदाय
438.संत पीपा के अनुसार मोक्ष का प्रमुख साधन था?
उत्तर-भक्ति
439.गौड़ीय संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?
उत्तर-गौरांग महाप्रभु
440.निंबार्क संप्रदाय की प्रमुख गद्दी किस स्थान पर है?
उत्तर-किशनगढ़ अजमेर
441.शैव संप्रदाय की प्रमुख गद्दी किस स्थान पर है?
उत्तर-उदयपुर
442.जैत्र सिंह द्वारा पराजित मुस्लिम शासक कौन था?
उत्तर-इल्तुतमिश
443.प्रतिहार वंश का वास्तविक संस्थापक कौन था?
उत्तर-मिहिर भोज
444.शाल्व जनपद स्थापित कहां हुआ था?
उत्तर-अलवर में
445.अबुल फजल के अनुसार ईरान के बादशाह नौशेखां आदिल के वंशज है?
उत्तर-गुहिल
446.विनायका और कोलवी की बौद्ध गुफाएं कौन से जिले में स्थित है?
उत्तर-झालावाड़
447.शेखावटी की स्वर्ण नगरी किसे कहते हैं?
उत्तर-नवलगढ़ को
448.राजस्थान का वेल्लोर कहलाता है?
उत्तर-भैंसरोडगढ़
449. राजस्थान का सबसे अधिक बुर्जो वाला किला कौन सा है? उत्तर-जैसलमेर
450. शंख लिपि किस स्थल से संबंधित है?
उत्तर-विराटनगर
451.राजस्थान की कौनसी चित्रकला शैली सबसे प्राचीन है?
उत्तर-मेवाड़ शैली
452.हवेली संगीत शैली  किस की विशेष देन है?
उत्तर-नाथद्वारा
453.संत धन्ना का जन्म कब हुआ?
उत्तर-1415 ईस्वी में
454.आजीविका हेतु डकैती मार्ग अपनाने वाले प्रसिद्ध संत कौन थे? उत्तर-हरिदास
455. प्रसिद्ध भक्त कवयित्री मीराबाई के पति का नाम क्या था? उत्तर-राजकुमार भोजराज
456.21 जून 1576 को अकबर तथा महाराणा प्रताप की सेनाओं के मध्य हुए हल्दीघाटी के युद्ध को कर्नल टॉड ने किस नाम से संबोधित किया है?
उत्तर-मेवाड़ की थर्मोपोली
Rajasthan GK
457.राजस्थान में इस्लाम धर्म का प्रमुख केंद्र कौन सा था?
उत्तर-अजमेर
458.कोटा राज्य में कोटा कॉन्टिनेंट्स ने विद्रोह कब किया था?
उत्तर-15 अक्टूबर 1857
459. महाइंद्राज सभा का गठन कहां किया गया था?
उत्तर-मेवाड़ में
460. राजस्थान के किस नगर में सर्वप्रथम नगर पालिका स्थापित की गई थी?
उत्तर-माउंट आबू
461.कमरा खास कहां के राजकीय संग्रहालय भवन का नाम है? उत्तर-भरतपुर
462.सवाई जयसिंह द्वितीय का प्रारंभ में क्या नाम था?
उत्तर-विजय सिंह ।
463.कवि बिहारी द्वारा बिहारी सतसई की रचना किसके काल में की गई?
उत्तर-जयसिंह प्रथम के काल में ।
464.जयपुर के सभी राजा अपने नाम में सवाई शब्द का प्रयोग कब से करने लगे थे?
उत्तर-जयसिंह द्वितीय के समय से।
465. नागौर दरबार का आयोजन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर-अकबर ।
466.अशोक का स्तंभ कहां से प्राप्त हुआ है?
उत्तर-बैराठ से ।
467.किस राजपूत शासक को हिंदू सुरताण या हिंदूपति के नाम से जाना जाता है?
उत्तर-महाराणा सांगा को ।
468.किस राज्य का प्रजामंडल राज्य से बाहर बना था?
उत्तर-जैसलमेर ।
469.“भारत माता का पुत्र उसकी भक्ति के लिए शहीद हो गया, इसकी मुझे प्रसन्नता है”- यह शब्द किसके थे? 
उत्तर-केसरी सिंह बारहठ के।
470. अकबर ने अजमेर यात्रा के दौरान नागौर में अकाल से राहत दिलाने के लिए एक तालाब का निर्माण कराया था, उस तालाब का नाम क्या था?
उत्तर-शुक्र तालाब।
471. राजस्थान की सबसे पुरानी डेयरी पदमा डेयरी किस जिले में स्थित है?
उत्तर-अजमेर
472.“यदि मैं अपने साथियों की माताओं को रुलाने का कारण बना तो वह मेरी मृत्यु होगी तथा मेरी मां के लिए घोर कलंक” -यह शब्द किसके थे?
उत्तर- प्रताप सिंह बारहठ के
473. केसरी सिंह बारहठ का जन्म किस जिले में हुआ था?
उत्तर-भीलवाड़ा में
474.केसरी सिंह बारहठ ने क्रांतिकारी दल का गठन किस जिले में किया था?
उत्तर-कोटा में
475.राजस्थान में सहकारिता की शुरुआत कहां से हुई?
उत्तर-अजमेर से
476. राजस्थान में तात्या टोपे को शरण देने वाले सामंत थे?
उत्तर-कोठारिया रावत जोध सिंह
477. राजस्थान के किस स्थान पर उत्तर पाषाण काल के पूराअवशेषों की प्राप्ति हुई है?
उत्तर-बागोर भीलवाड़ा में
478.वर्तमान का कौनसा जिला शिवि जनपद में सम्मिलित था? उत्तर-उदयपुर
479. स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा कहां के मूल निवासी थे? उत्तर-पीलवा जोधपुर
480.ऋग्वेद में उल्लेखित राजस्थान का सबसे प्राचीन जनपद कौन सा था?
उत्तर-मरू
481. किस महाराणा के शासनकाल में श्रीनाथजी की मूर्ति की स्थापना नाथद्वारा में हुई ?
उत्तर-महाराणा राज सिंह
482.अलाउद्दीन खिलजी के साथ चित्तौड़ आक्रमण के लिए कौन इतिहासकार साथ आया था?
उत्तर-अमीर खुसरो
483.अकबर ने चित्तौड़ पर अपना अधिकार कब कर लिया था?
उत्तर-25 फरवरी 1568 को
484.पद्मावत की रचना शेरशाह सूरी के काल में मलिक मोहम्मद जायसी ने कब की थी?
उत्तर-1540 ईसवी में
485. किस सिसोदिया शासक ने साथियों तथा प्रजा में सैनिक जीवन की अभिव्यक्ति के लिए विजय कटकातू की उपाधि धारण की थी? उत्तर-राज सिंह
486. शिव मंदिर का निर्माण एकलिंगजी में किसने करवाया था?
उत्तर-बप्पा रावल ने
Rajasthan GK
487.राजस्थान का कौनसा प्रदेश परिहार शासक नागभट्ट के अधीन था?
उत्तर-मत्स्य प्रदेश
488. राजपूताना रेजिडेंसी की स्थापना कब और कहां हुई?
उत्तर-अजमेर में 1832
489.बिजोलिया आंदोलन के संचालक विजय सिंह पथिक का मूल नाम क्या था?
उत्तर-भूप सिंह
490. मारवाड़ में जन जागृति की शुरुआत तोल आंदोलन से हुई, यह आंदोलन कब प्रारंभ हुआ?
उत्तर-1920-21 में
491. हमीर के दरबार में राज्य सम्मानित कवि कौन था?
उत्तर-विजयादित्य
492.गुप्तकालीन शिलालेखों में कृष्ण लीला चित्रित की गई, यह अवशेष कहां प्राप्त हुए?
उत्तर-मंडोर (जोधपुर)
493.गुप्तकालीन किस सम्राट ने राज्य के मालव, योद्धा, अर्जुनयन, आमेंर आदि राज्यों को हराकर अपने अधिकार में ले लिया?
उत्तर-समुद्रगुप्त
494.खड़िया मिट्टी से बनी कामदेव-रति की कुषाणकालीन मृण मूर्ति कहां मिली है?
उत्तर-नगर टोंक में
495. रागमाला का चित्रकार कौन था?
उत्तर-नसरुद्दीन
496.नसरुद्दीन ने रागमाला किसके शासनकाल में तैयार की थी?उत्तर-अमर सिंह
497.महासतियों का टीला किस उत्खनन स्थल का नाम है?
उत्तर-बागोर भीलवाड़ा
498.राज्य में विश्व के सबसे प्राचीन पशुपालन के साक्ष्य कहां से प्राप्त हुए?
उत्तर-बागोर भीलवाड़ा
499. सलेटी रंग चित्रित मृदभांड संस्कृति आर्यों की संस्कृति के अवशेष कहां से प्राप्त हुए?
उत्तर-सुनारी झुंझुनू,जोधपुरा जयपुर एवं नोह भरतपुर से
500. राणा कुंभा के संगीत गुरु कौन थे?
उत्तर-सारंग व्यास
राजस्थान GK के इतिहास विषय के 500 महत्वपूर्ण प्रश्नों की यह श्रंखला प्रतियोगी परीक्षाओ की तयारी करने वाले छात्रो के लिए fast revision के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी| हम उम्मीद करते है की आपको यह प्रश्न श्रंखला पसंद आयीहोगी|

10 thoughts on “Rajasthan GK| राजस्थान का इतिहास 500 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर।500 Most Important question-answer of Rajasthan History In Hindi।”

Leave a Comment