मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के शुभंकर शेरू का अनावरण।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के शुभंकर ‘शेरु’ का अनावरण

सवाई मानसिंह स्टेडियम के इनडोर हॉल में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के शुभंकर ‘शेरू’ का अनावरण किया एवं थीम सॉन्ग भी जारी किया। 29 अगस्त से राज्य में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए 40 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण खिलाड़ियों को खोज कर आगे लाना, उनकी प्रतिभा को तराशना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा आमजन में खेल भावना को बढावा देना राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक्स का मुख्य उद्देश्य है। युवाओं के साथ बुर्जुगों एवं महिलाओं ने भी बड़े स्तर पर खेलों में भाग लेने के लिए पंजीकरण करवाया है। आज राजस्थान में खेलों के प्रति जो माहौल बन रहा है वह अविश्वसनीय है। 

30 लाख खिलाड़ी खेलेंगे राजस्थान में

ग्रामीण ओलम्पिक सभी आयुवर्ग के लिए है। इन खेलों में लगभग 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं तथा 2 लाख टीमें बनाई गई हैं। यदि राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियो की खोज कर उन्हें उचित प्रशिक्षण दिया जाए तो वे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा खेलों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार किए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रदेश में एक नई खेल संस्कृति का निर्माण हो रहा है। आह्वान है कि खेलों के सफल आयोजन में आमजन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि अपनी भागीदारी उत्साहपूर्वक निभाएं।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलो का आयोजन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त से 1 सितंबर, ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर से 15 सितंबर, जिला स्तर पर 22 सितंबर से 25 सितंबर तथा राज्य स्तर पर 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। खेलों का आयोजन खेल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से किया जा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), शूटिंग बॉल (बालक वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), टेनिसबॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग) एवं हॉकी (बालक/बालिका वर्ग) सहित 6 खेल शामिल होंगे।

खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 2% आरक्षण

राज्य सरकार ने ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड सहित राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया है। स्वर्ण पदक विजेता को 75 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ रूपये, रजत पदक विजेता को 50 लाख से 2 करोड़ रूपये और कांस्य पदक विजेता को 30 लाख से 1 करोड़ रूपये राशि दी जा रही है। इसके अलावा एशियाई एवं राष्ट्रमण्डल खेलों में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली 30 लाख, 20 लाख एवं 10 लाख रूपये की ईनामी राशि को बढ़ाकर क्रमशः 1 करोड़, 60 लाख एवं 30 लाख रूपये किया गया है। राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 229 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न पॉलिसी के तहत सरकारी नौकरी दी गई है। इसके अलावा प्रशिक्षकों के लिए भी पेंशन स्कीम लागू की गई है। खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है तथा उन्हें डीएसपी स्तर तक की नौकरियां दी जा रही हैं। इससे खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के शुभंकर शेरू का अनावरण।

राज्य सरकार ने प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अहम फैसले लिए हैं। मेजर ध्यानचंद योजना के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में चरणबद्ध रूप से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। पैरा खिलाड़ियों के लिए जयपुर एवं जोधपुर में आवासीय पैरा खेल अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। जयपुर और जोधपुर में हाइ परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स ट्रेनिंग एंड रिहेबिलीटेशन सेंटर एवं जोधपुर में राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई है। जोधपुर और जयपुर में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए पैरा एकेडमी बनने जा रही है। बीकानेर में शानदार स्टेडियम का निर्माण हुआ है। उत्कृष्ट खेल सुविधाओं का विस्तार ग्राम पंचायत स्तर तक करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के शुभंकर शेरू का अनावरण।
(राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल मशाल यात्रा पालड़ी एम)

क्रीडा परिषद् की अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा पूनियां ने बताया कि प्रदेश की गांव-ढाणियों में ग्रामीण ओलम्पिक का आयोजन होने जा रहे हैं। इसे लेकर लेकर आमजन में उत्साह है। बच्चे, युवा तथा वृद्ध सभी इनकी तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी दी जा रही है। राज्य में खेलों में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। 

IMG 20220827 WA0057

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल राजस्थान

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल राजस्थान

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल राजस्थान

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल राजस्थान।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल राजस्थान।

RAJIV GANDHI GRAMIN OLYMPIC KHEL।

RAJIV GANDHI GRAMIN OLYMPIC KHEL।

RAJIV GANDHI GRAMIN OLYMPIC KHEL।

RAJIV GANDHI GRAMIN OLYMPIC KHEL। देवेंद्र जी पुरोहित

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालड़ी एम

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल राजस्थान

भारत में प्राचीन समय से ही कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं। स्कूल स्तर पर,जिला स्तर पर, राज्य स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के बच्चों और युवाओं की अधिकतम भागीदारी के लिए बहुत सी खेल गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है।राजस्थान में प्राचीन काल से ही खेलकूद की समृद्ध परंपरा रही है। राजस्थान की वर्तमान खेल नीति पूरे देश में श्रेष्ठतम है।
खेलकूद के क्षेत्र में प्रदेश के प्रमुख नवाचार इस प्रकार है:

देश में पहली बार 30 लाख पार

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की घोषणा संख्या 62 के अनुपालन में ग्राम पंचायत लेवल पर खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर,जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 का आयोजन 29 अगस्त से 19 अक्टूबर 2022 तक किया गया।जिसमें 6 खेलो को शामिल किया गया।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में लगभग 30 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया,जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए ₹40 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया।राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेलों का वातावरण तैयार कर खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाना है।खेलों का आयोजन खेल विभाग,ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से किया गया। 
ग्राम पंचायत स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर 2022 तक किया गया, जिसमें 2.68 लाख से अधिक टीमों ने भाग लिया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 सितंबर से 15 सितंबर 2022 तक राज्य की पंचायत समितियों में किया गया,जिसमें लगभग 47000 टीमो एवं लगभग साढे 5 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक सभी जिला मुख्यालय में हुआ है जिसमें 3127 टीमों से लगभग 34700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय ग्रामीण राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 का आयोजन 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2022 तक सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में किया गया। जिसमें लगभग 3700 खिलाड़ियों एवं 1000 ऑफिसियल ने भाग लिया।

1 thought on “मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के शुभंकर शेरू का अनावरण।”

Leave a Comment