Top 300 One liner history questions।इतिहास के 300 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न -उत्तर।

इतिहास के 300 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर।Top 300 History one liner question-answer In Hindi।प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी।

UPSC, RPSC, GPSC, UPPSC, BPSC, MPPSC, RAILWAY, RSMSSB AND ALL STATE LEVEL EXAMINATIONS के लिये उपयोगी प्रश्न।

“वह देखो पास खड़ी मंजिल, इंगित से तुम्हें बुलाती है , साहस से बढ़ने वालों के,    माथे पर तिलक लगाती है। साधना ना कभी व्यर्थ जाती, निश्चय ही मंजिल पाती है,   फिर क्या बदली क्या धाम है, आगे बढ़ना ही अपना काम है।”

इतिहास के 300 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर।
इतिहास के 300 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न -उत्तर।

प्रिय पाठको,

आज की मेरी इस पोस्ट के माध्यम से मैं आप लोगों को इतिहास विषय से संबंधित अति महत्वपूर्ण 300 प्रश्नों कि एक बेहतरीन श्रंखला प्रस्तुत कर रहा हूं जो पिछले पेपरों से संकलित की गई है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह प्रश्न आपको आने वाली परीक्षाओं में सफलता दिलवाने में नीव का पत्थर साबित होगी।तो चलिए शुरुआत करते हैं –

प्राचीन व मध्यकालीन भारतीय इतिहास एवं विश्व इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1.यज्ञ संबंधी विधि विधानो का पता किस वेद में चलता है?

उत्तर-यजुर्वेद में

2.वैदिक काल में किस जानवर को ‘अघन्या’माना गया है?

उत्तर-गाय को

3.आदिशंकर जो बाद में शंकराचार्य बने उनका जन्म कहां हुआ था?

उत्तर-केरल में

4.बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहां दिए थे?

उत्तर-श्रावस्ती में

5.पहला गुप्त शासक जिसने सिक्के जारी किए थे?

उत्तर-चंद्रगुप्त प्रथम

6.रामानुजाचार्य किससे संबंधित है?

उत्तर-विशिष्टाद्वैतवाद

7.इतिहास में विक्रम संवत कब आरंभ हुआ था?

उत्तर-सन 57 ईसा पूर्व से

8.इतिहास में शक संवत कब आरंभ हुआ था?

उत्तर-सन 78 ई. से

9.इतिहास में गुप्त काल कब  आरंभ हुआ था?

उत्तर-सन 319 ई.से

10.भारत में मुसलमान शासन के युग की शुरुआत किस वर्ष से मानी जाती है?

उत्तर-सन 1192 से

11.सेंधव सभ्यता को बसाने वाले लोग कौन थे?

उत्तर-भूमध्यसागरीय

12.सिंधु सभ्यता से संबंधित स्थलों से चावल की खेती के प्रमाण कहां से मिले है?

उत्तर-लोथल और रंगपुर

13.किस सभ्यता को व्यापार प्रधान सभ्यता कहा गया है?

उत्तर- हड़प्पा सभ्यता को

14.आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीन रूप कौन सा है?

उत्तर-ब्राह्मी लिपि

15.इतिहास में अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा?

उत्तर-जेम्स प्रिंसेप 

16.इतिहास में नर्मदा नदी पर सम्राट हर्ष के दक्षिणवर्ती आगमन को किसने रोका?

उत्तर-पुलकेशिन द्वितीय ने

17.शक विजेता किसे कहा जाता है?

उत्तर-चंद्रगुप्त द्वितीय को

18.इतिहास में हड़प्पा काल की एक अत्यंत उन्नत जल प्रबंधन व्यवस्था निम्न में से किस स्थल की खुदाई से प्राप्त हुई है?

उत्तर-धोलावीरा से

19.मौर्य काल में प्रचलित विनिमय का माध्यम था?

उत्तर-पण

20.इतिहास में श्रवणबेलगोला किस धर्म से संबंधित है?

उत्तर-जैन धर्म से

21.शून्यता के सिद्धांत का सर्वप्रथम प्रतिपादन किसने किया था?

उत्तर-नागार्जुन ने

22.मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध खजुराहो मंदिर किस राजवंश ने बनवाया?

उत्तर-चंदेल वंश ने

23.इलाहाबाद स्तंभ लेख का संबंध किस शासक से है?

उत्तर-समुद्रगुप्त से

24.राष्ट्रकूट साम्राज्य की नींव किसने रखी?

उत्तर-दंती दुर्ग ने

25.इतिहास में मृच्छकटिकम् एक प्राचीन भारतीय पुस्तक जिसमें एक धनी व्यापारी और एक गणिका की पुत्री की प्रेम कथा का वर्णन है, किसने लिखी?

उत्तर-शुद्रक ने

26.योग दर्शन के प्रतिपादक है?

उत्तर-पतंजलि

27.इतिहास में श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर मूर्ति का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर-चामुंड राय ने

28.इतिहास में जैन धर्म में पूर्ण ज्ञान के लिए क्या शब्द है?

उत्तर-केवल्य

29.चाणक्य का अन्य नाम क्या था?

उत्तर-कौटिल्य, विष्णुगुप्त

30.इतिहास में कश्मीर में कनिष्क के शासन काल में जो बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी उसकी अध्यक्षता किसने की थी?

उत्तर-वसुमित्र ने

30.इतिहास में पुनर्जागरण का प्रारंभ कहां से माना जाता है?

उत्तर-इटली के फ्लोरेंस नगर से

31.इतिहास में पुनर्जागरण का अग्रदूत किसे कहा जाता है?

उत्तर-इटली के कवि दांते को

32.दांते की प्रसिद्ध कृति कौनसी है?

उत्तर-डिवाइन कॉमेडी

33.इतिहास में मानववाद का संस्थापक किसे माना जाता है?

उत्तर-पेट्रॉक को

34.इतिहास में मैकियावेली की प्रसिद्ध पुस्तक कौन सी है?

उत्तर-द प्रिंस

35.इतिहास में आधुनिक राजनीतिक दर्शन का जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर-मैकियावेली को

36.पुनर्जागरण की भावना की पूर्ण अभिव्यक्ति इटली के तीन कलाकारों की कृतियों में मिलती है यह तीन कलाकार कौन थे?

उत्तर-लियोनार्डो द विंची,माइकल एंजेलो व राफेल 

37.इतिहास में “द लास्ट सफर” और “मोनालिसा” नामक अमर चित्रों के रचयिता कौन थे?

उत्तर-लियोनार्डो द विंची

38.इतिहास में ‘द लास्ट जजमेंट’ एवं ‘द फॉल ऑफ मैन’ नामक कृतियों के रचयिता कौन थे?

उत्तर-माइकल एंजेलो

39.रोमियो एंड जूलियट किसकी अमर रचना है?

उत्तर-इंग्लैंड के शेक्सपियर की

40.रेड इंडियन कहां के मूल निवासी थे?

उत्तर-अमेरिका के

41.इतिहास में धर्म सुधार आंदोलन की शुरुआत कब से मानी जाती है?

उत्तर-16वी सदी से

42.इतिहास में समुद्री मार्ग से संपूर्ण विश्व का चक्कर लगाने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?

उत्तर मैगलन

43.इतिहास में “प्रजातंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन है”- प्रजातंत्र की यह परिभाषा किसने दी थी?

उत्तर-अमेरिका के अब्राहम लिंकन ने।

44.इतिहास में फ्रांस की राज्य क्रांति 1789 ईस्वी में किसके शासनकाल में हुई?

उत्तर-लुइ सोलहवे के शासनकाल में।

45.इतिहास में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का नारा किस क्रांति की देन है?

उत्तर-फ्रांस की राज्यक्रांति की देन है।

46.इतिहास में “मैं ही राज्य हूं और मेरे शब्द ही कानून है”-यह कथन किसका है?

उत्तर-लुई चौदहवे के।

47.इतिहास में “सौ चूहों की अपेक्षा एक सिंह का शासन उत्तम है”- यह कथन किसका है?

उत्तर-वाल्टेयर

48.’सोशल कॉन्ट्रैक्ट’ किसकी रचना है?

उत्तर-रूसो की

49.माप तोल की दशमलव प्रणाली किसकी देन है?

उत्तर-फ्रांस

50.नेपोलियन का जन्म कब व कहां हुआ था?

उत्तर- नेपोलियन का जन्म 15 अगस्त 1769 ईस्वी को कोर्सिका द्वीप की राजधानी अजासियो में हुआ था।

51.किस देश में शिक्षक को ‘हरि गुरु’ कहा जाता है?

उत्तर-मलेशिया में

52.स्वामी विवेकानंद द्वारा रामकृष्ण मिशन की स्थापना किस वर्ष की गई?

उत्तर-वर्ष 1897

53.वेदांग कुल कितने हैं और कौन-कौन से हैं?

उत्तर-वेदांग कुल 6 हैं। शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद एवं ज्योतिष।

54.आजीवक संप्रदाय के प्रवर्तक कौन थे?

उत्तर-माक्खिलीपुत्र गौशाल

55.वेदों में जैन धर्म के कौन से तीर्थंकरों का उल्लेख है?

उत्तर-ऋषभदेव व अरिष्टनेमि

56.जैन साहित्य को क्या कहा जाता है?

उत्तर-आगम

57.बौद्ध धर्म में त्रिपिटक कौन से हैं?

उत्तर-विनय पिटक,सुत्त पिटक,व अभिधम्म पिटक।

58.फ़ाह्यान कौन था?

उत्तर-यह चीनी यात्री था जो चंद्रगुप्त द्वितीय के काल में भारत आया था।

59.पंचतंत्र किसकी पुस्तक है?

उत्तर-विष्णु शर्मा की

60.अष्टांग हृदय के लेखक कौन है?

उत्तर-वाग्भट्ट

61.मुद्राराक्षस और देवीचंद्रगुप्तम के नाटककार कौन है?

उत्तर-विशाखदत्त

62.सूर्य सिद्धान्त किसकी देन है?

उत्तर-आर्यभट्ट

63.इलाहाबाद प्रशस्ति का लेखक कौन है?

उत्तर-हरिषेण

64.बाणभट्ट की प्रसिद्ध पुस्तक कौन सी है?

उत्तर- हर्षचरित व कादंबरी

65.नागानंद प्रियदर्शिका व रत्नावली के लेखक कौन है?

उत्तर-हर्षवर्धन

66. इतिहास में मानव शवाधान के साथ कुत्ते कहां दफनाए गए थे?

उत्तर-बुर्जहोम में

67.विजयनगर साम्राज्य की राजधानी के अवशेष कहां से प्राप्त हुए है?

उत्तर-हम्पी, कर्नाटक से

68.कृष्णदेव राय कौन थे?

उत्तर-कृष्णदेव राय विजयनगर साम्राज्य के सबसे प्रसिद्ध शासक थे। इन्हें आंध्र भोज भी कहा जाता है।

69.सिखों के दूसरे गुरु जिन्होंने गुरुमुखी लिपि का विकास किया?

उत्तर-गुरु अंगद

70.गोविंद योगी किसके गुरु थे?

उत्तर-शंकराचार्य के

71.लिंगराज मंदिर कहां पर है?

उत्तर-भुवनेश्वर में

72.सिकंदर के हमले के समय उत्तर भारत में किस राजवंश का शासन था?

उत्तर-नंद वंश का

73.आर्य शब्द इंगित करता है?

उत्तर-श्रेष्ठ वंश को

74.नचिकेता और यम के बीच प्रसिद्ध संवाद किस में उल्लेखित है?

उत्तर-कठोपनिषद में

75.किस अभिलेख में अशोक के व्यक्तिगत नाम का उल्लेख मिलता है?

उत्तर-मास्की अभिलेख में

76.मिलिंदपन्हो राजा मिलिंद और किस बौद्ध भिक्षु के मध्य संवाद के रूप में है?

उत्तर-नाग सेन

77.प्राचीन भारत में कौन सी लिपि दाएं और से बाई ओर लिखी जाती थी?

उत्तर-खरोष्ठी लिपि

78.गुप्त शासकों द्वारा जारी किए गए चांदी के सिक्के क्या कहलाते थे?

उत्तर-रूपक

79.प्राचीन संस्कृत ग्रंथों में ‘यवन प्रिय’ शब्द किस का घोतक था?

उत्तर-काली मिर्च का

80.प्रथम गुप्त शासक जिसने परम भागवत की उपाधि धारण की वह कौन था?

उत्तर-चंद्रगुप्त द्वितीय

81.महान जैन विद्वान हेमचंद्र किस की सभा में थे?

उत्तर-कुमारपाल की

82. राय पिथौरा के नाम से कौन सा शासक प्रसिद्ध था?

उत्तर- पृथ्वीराज तृतीय

83. गीत गोविंद का रचयिता कौन था?

उत्तर- जयदेव

84. महावीर का प्रथम अनुयायी कौन बना था?

उत्तर-जामालि

85. विक्रमशिला विश्वविद्यालय किस शासक ने स्थापित करवाया?

उत्तर- धर्मपाल

86. आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठ कहां स्थित है?

उत्तर- जोशीमठ,द्वारका,पूरी व श्रृंगेरी।

87. त्रिरत्न सिद्धांत-सम्यक दर्शन,सम्यक चरित्र,सम्यक ज्ञान किस धर्म से संबंधित है?

उत्तर- जैन धर्म से

88. वह दक्षिण भारतीय राज्य जो अपने नौसैनिक शक्ति हेतु प्रसिद्ध था?

उत्तर- चोल

89. पहाड़ी काटकर एलोरा के विश्वविख्यात कैलाश मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर- राष्ट्रकूटो ने

90. सांख्य दर्शन के प्रणेता है?

उत्तर- कपिल मुनि

91. अंगकोरवाट का प्रसिद्ध विष्णु मंदिर कहां है?

उत्तर- कंबोडिया में

92. हर्ष के साम्राज्य की राजधानी कौन सी थी?

उत्तर- कन्नौज

93. मीनाक्षी मंदिर कहां स्थित है?

उत्तर- मदुरई में

94. चालुक्य वंश का सबसे महान शासक कौन था?

उत्तर- पुलकेशिन द्वितीय

95. सर्वाधिक ऋग वैदिक सूक्त किस देवता को समर्पित है?

उत्तर- इंद्र को

96. सुदर्शन झील का निर्माण किस शासक ने करवाया था?

उत्तर- चंद्रगुप्त मौर्य ने

97. रामायण के किस कांड में राम और हनुमान जी की पहली भेंट का वर्णन है?

उत्तर- किष्किंधा कांड में

98. चालूक्यों की राजधानी कहां थी?

उत्तर- वातापी

99. किस मुस्लिम शासक के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति बनी थी?

उत्तर- मोहम्मद गोरी

100. नयनार कौन थे?

उत्तर- शैव उपासक

101. किस गुप्त शासक ने हूणों पर विजय प्राप्त की ?

उत्तर- स्कंद गुप्त

102. टॉलमी फिलाडेल्फस  जिसके साथ अशोक के राजनयिक संबंध थे कहां का शासक था?

उत्तर- मिस्र का

103. ‘राजा को अपनी प्रजा से मुक्ति मिली और प्रजा को अपने राजा से’किस के निधन पर बदायूनी ने इस प्रकार टिप्पणी की थी?

उत्तर- मोहम्मद बिन तुगलक

104. कृष्णदेव राय के दरबार में अस्ट दिग्गज कौन थे?

उत्तर- आठ तेलुगु कवि

105. अमीर खुसरो किसके दरबारी कवि था?

उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी का

106. हड़प्पा कालीन स्थल जहां से जूते हुए खेत के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?

उत्तर- कालीबंगा राजस्थान

107. कदंब राजाओं की राजधानी थी?

उत्तर- वनवासी

108. उपनिषदों का मुख्य विषय है?

उत्तर- दर्शन

109. प्रसिद्ध 10 राजाओं का युद्ध किस नदी के किनारे पर लड़ा गया था?

उत्तर- पुरुषणी

110. ऋग्वेद का कौन सा मंडल पूर्णतः सोम को समर्पित है?

उत्तर- नौवा मंडल

111.महावीर स्वामी का जन्म किस स्थान पर हुआ था?

उत्तर- कुंड ग्राम

112. पृथ्वीराज रासो के लेखक कौन है?

उत्तर- चंद्रवरदाई

113. पाटलिपुत्र का संस्थापक कौन था?

उत्तर-उदयन

114. प्रथम बौद्ध संगीति कहां हुई थी?

उत्तर- राजगृह में

115. मगध की प्रथम राजधानी कौन सी थी?

उत्तर- गिरीब्रज (राजगृह)

116. महान विश्व विजेता सिकंदर किसका शिष्य था?

उत्तर- अरस्तु का

117. खम्स लूट का वह धन था, जो युद्ध में शत्रु राज्य की जनता से लूटा जाता था,इस लूट का कितना भाग सैनिकों में बांट दिया जाता था?

उत्तर- पांचवा भाग

118. किताब उल हिंद पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर- अलबरूनी

119. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया था?

उत्तर- नालंदा विश्वविद्यालय में

120. कलिंग राजा खारवेल के राज्य काल का इतिहास जानने के लिए कौन सा अभिलेख एकमात्र स्रोत है?

उत्तर- हाथी गुफा अभिलेख

121. इतिहास में बेसनगर अभिलेख का हेलिओडोरस कहां का निवासी था?

उत्तर- तक्षशिला का

122. इंडिका किसकी प्रसिद्ध पुस्तक है?

उत्तर- मेगस्थनीज की

123. मुद्राराक्षस पुस्तक के लेखक कौन थे?

उत्तर- विशाखदत्त

124. प्राचीन भारत का वह ग्रंथ जिसका 15 भारतीय एवं 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुआ है?

उत्तर- पंचतंत्र

125. किस बादशाह के अंतर्गत मुगल सेना में सर्वाधिक हिंदू सेनापति थे?

उत्तर- औरंगजेब के

126. जहांगीर के दरबार में पक्षियों का सबसे बड़ा चित्रकार कौन था?

उत्तर- मंसूर 

127. इतिहास में किसने दिल्ली के 7 सुल्तानों का शासनकाल देखा था?

उत्तर- शेख निजामुद्दीन औलिया

128. खालसा के संस्थापक गुरु कौन थे?

उत्तर- गुरु गोविंद सिंह

129. भारत में सर्वप्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन आया था?

उत्तर- मोहम्मद बिन कासिम

130. आदि ग्रंथ अथवा गुरु ग्रंथ साहिब का संकलन किसने किया था?

उत्तर- गुरु अर्जुन देव ने

131. तोलकप्पियम किस युग की महान कृति है?

उत्तर- संगम युग की

132. मयूर सिंहासन का निर्माण किस मुगल बादशाह के शासनकाल में हुआ था?

उत्तर- शाहजहां के शासनकाल में

133. इतिहास में गंधार कला किस काल में विकसित हुई थी?

उत्तर- कुषाण काल में

134. प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध का अंत किस संधि से हुआ था?

उत्तर- सालबाई की संधि से

135. ऋग वैदिक समाज में गोप्ता शब्द का प्रयोग किसके लिए होता था?

उत्तर- राजा के लिए

136. फारसी राजदूत अब्दुल रज्जाक किसके शासनकाल में विजयनगर राज्य में आया था?

उत्तर- देवराज द्वितीय के

137. इतिहास प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा कहां से प्राप्त हुआ था?

उत्तर- गोलकुंडा की खानो से

138. किस शासक ने कालीकट में वास्को डी गामा का स्वागत किया था?

उत्तर- जमोरिन ने

139. अजातशत्रु व बिंबिसार किस वंश के थे?

उत्तर- हर्यक वंश के

140. बौद्ध धर्म का वह ग्रंथ जिसमें गौतम बुध के पूर्ववर्ती जन्मों की कथा संकलित है,क्या कहलाता है?

उत्तर- जातक कथाएं

141. सिकंदर और पोरस के बीच इतिहास प्रसिद्ध युद्ध किस नदी के किनारे हुआ था?

उत्तर- झेलम नदी के किनारे

142. इतिहास में वैदिक काल में शासन का प्रधान राजा होता था जबकि उसकी सहायता करने वाला सर्वाधिक महत्वपूर्ण पदाधिकारी होता था जिसे क्या कहते थे?

उत्तर- राजपुरोहित

143. अकबर के विरुद्ध युद्ध करने वाले प्रसिद्ध रानी चांदबीबी का संबंध किस राज्य से था?

उत्तर- अहमदनगर से

144. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का प्रतीक है?

उत्तर- सिंह

145. मुस्लिम लेखक किस राजपूत राजा को इस्लाम का सबसे बड़ा शत्रु कहते हैं?

उत्तर- मिहिर भोज को

146. यह कथन किसका है- “हमें इस झज्जर वृक्ष के तने पर आक्रमण करना चाहिए शाखाएं तो स्वयं ही गिर जाएगी” ?

उत्तर- पेशवा बाजीराव

147. कल्पसूत्र के रचनाकार कौन थे?

उत्तर- भद्रबाहु

148. किस राजवंश के दौरान महाबलीपुरम के मंदिर स्थापित हुए?

उत्तर- पल्लव राजवंश

149. अकबर का राज्याभिषेक 14 वर्ष की आयु में कहां हुआ था?

उत्तर- कालानौर में

150. इतिहास में मौर्य वंश के किस शासक ने विक्रमादित्य की उपाधि ग्रहण की थी?

उत्तर- चंद्रगुप्त द्वितीय

 

आधुनिक भारत के इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1.1900 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मंच से बोलने वाली प्रथम महिला कौन थी?
उत्तर- श्रीमती कादंबिनी गांगुली
2. खासी विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर- तीरथ सिंह
 
3. सरोजिनी नायडू कांग्रेस अध्यक्ष कब और किस अधिवेशन में बनी?
उत्तर- 1925 के कानपुर अधिवेशन में
 
4. इंडियन मिरर नामक पत्र के संपादक कौन थे?
उत्तर- केशव चंद्र सेन
 
5. सर्वेंट ऑफ़ इंडिया सोसाइटी की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- गोपाल कृष्ण गोखले
 
6. नासिक के जैक्सन हत्याकांड के प्रमुख अभियुक्त कौन थे जिन्हें 19 अप्रैल 1910 ईस्वी में फांसी दी गई थी?
उत्तर- अनंत कण्हेरे
 
7. कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष कौन थी?
उत्तर- श्रीमती एनी बेसेंट
 
8. पिट्स इंडिया एक्ट कब पारित हुआ था?
उत्तर-1784 ई.
 
9. “Who lives if India dies” यह किसने कहा था?
उत्तर- पंडित जवाहरलाल नेहरू ने
 
10. कांग्रेस ने गोलमेज सम्मेलन के किस बैठक में भाग लिया?
उत्तर- केवल दूसरी बैठक में(1931)
 
11. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक क्या था?
उत्तर- कमल और रोटी
 
12. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कांग्रेस का रेडियो संचालन का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तर- उषा मेहता को
 
13. एशियाटिक सोसाइटी के संस्थापक कौन थे?
उत्तर- विलियम जॉन्स
 
14. मुस्लिमों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र की व्यवस्था का प्रावधान पहली बार किस एक्ट में किया गया?
उत्तर- 1909 के मार्ले मिंटो एक्ट में
 
15. भारत के विभाजन के विरोध में किस प्रमुख दल ने 3 जुलाई 1947 को काले दिवस के रूप में मनाया था?
उत्तर- हिंदू महासभा ने
 
16. गांधी इरविन समझौता किस वर्ष हुआ था?
उत्तर- 5 मार्च 1931 को
 
17. किस धनी व्यापारी ने ईस्ट इंडिया कंपनी को ऋण दिया था?
उत्तर- वीर जी बोहरा ने
 
18. पाकिस्तान की मांग किस वर्ष की गई थी?
उत्तर- 1940 में
 
19. स्वराज पार्टी का गठन किसने किया था?
उत्तर- सीआर दास तथा मोतीलाल नेहरू ने
 
20. हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी का गठन किसने किया था?
उत्तर- चंद्रशेखर आजाद और उनके साथियों ने
 
21. बंगाली देशभक्ति की बाईबिल माने जाने वाली पुस्तक है?
उत्तर- आनंद मठ
 
22. बिना अपील, बिना वकील, बिना दलील का कानून किसे कहा गया था?
उत्तर- रोलेट एक्ट को
 
23. वह कौन सा क्रांतिकारी था जिसने लंदन के केक्सटन हॉल में डायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण की थी?
उत्तर- उधम सिंह
 
24. भारत में पहली बार एक लोक सेवा आयोग की स्थापना का उल्लेख किस एक्ट में था?
उत्तर- द गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1919
 
25. सन्यासी विद्रोह किस क्षेत्र में हुआ था?
उत्तर- बंगाल में
 
26. अखिल भारतीय किसान सभा का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
उत्तर- स्वामी सहजानंद
 
27. इंडिपेंडेंस लीग की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- सुभाष चंद्र बोस ने
 
28. किस मुगल बादशाह ने राम मोहन राय को राजा की उपाधि दी थी?
उत्तर- अकबर द्वितीय ने
 
29. केंद्र में द्वैध शासन का सिद्धांत किस अधिनियम से लागू किया गया?
उत्तर- 1935 के अधिनियम से
 
30. साइमन कमीशन के विरोध के समय गुजरात में बालिकाओं के किस संगठन की स्थापना की गई थी?
उत्तर- मंजर सेना
 
31. महात्मा गांधी ने भारत में सर्वप्रथम कहां पर आंदोलन में भाग लिया?
उत्तर- चंपारण बिहार में
 
32. वेदों की ओर लौटो नारा किसने दिया था?
उत्तर- स्वामी दयानंद सरस्वती ने
 
33. अंग्रेजी शासनकाल में भारत के आर्थिक दोहन का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था?
उत्तर- दादा भाई नौरोजी ने
 
34. जलियांवाला बाग हत्याकांड की जांच रिपोर्ट किस समिति ने दी थी?
उत्तर- हंटर समिति में
 
35. 1920 में हुए मोपला आंदोलन के मुख्य नेता के रूप में कौन चर्चित हैं?
उत्तर- अली मूसलीयार
 
36. किस आंदोलन को शुरू करने से पहले गांधी जी ने केसर ए हिंद पुरस्कार को लौटा दिया था?
उत्तर- असहयोग आंदोलन
 
37. अपनी साहित्यिक कृतियों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सफल योगदान के लिए राष्ट्रकवि की उपाधि किसे दी गई थी?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त को
 
38. किस कारागार में जवाहरलाल नेहरू ने डिस्कवरी ऑफ इंडिया पुस्तक लिखी थी?
उत्तर- अहमदनगर फोर्ट जेल में
 
39. आजाद हिंद फौज का गठन किसने किया था?
उत्तर- कैप्टन मोहन सिंह ने
 
40. स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना कहां की थी?
उत्तर- वेल्लूर कर्नाटक में
 
41. रैयतवाडत्री व्यवस्था कब लागू की गई ?
उत्तर- 1820 ई. 
 
42. पहली बार औपचारिक रूप से महालवाड़ी प्रथा कब लागू की गई ?
उत्तर-  1822 ई. 
 
43. अंग्रेजी शासन में कौन-सा क्षेत्र अफीम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था?
 उत्तर- बिहार 
 
44. 18वीं सदी में बंगाल में वस्त्र उद्योग के पतन का क्या कारण था?
 उत्तर- ब्रिटेन को निर्यात करने वाले माल पर उच्च तटकर 
 
45. नील कृषकों की दुर्दशा पर लिखी गई पुस्तक ‘नील दर्पण’ के लेखक कौन थे?
 उत्तर- दीनबंधु मित्र
  
46. अंग्रेजों द्वारा प्रथम कहवा बागान कहाँ लगाए गए ?
उत्तर-  वायनाडा जनपद में 
 
47.भारत में अंग्रेजों के समय प्रथम जनगणना किसके कार्यकाल में हुई? 
उत्तर-  लॉर्ड मेयो के 
 
48. सर टॉमस मुनरो किस भूराजस्व बंदोबस्त से संबंधित हैं ?
उत्तर-  रैयतवाड़ी बंदोबस्त
 
49.स्थाई बंदोबस्त के तहत जमींदार को पूरे राजस्व का कितना प्रतिशत राज्य को देना तय हुआ? 
उत्तर- 89%
 
50.भारत में भारतीयों द्वारा 1881 ई. में स्थापित तथा उनके प्रबंध में चलने वाला सीमित देयता का प्रथम बैंक कौन सा था ?
उत्तर- अवध कॉमर्शियल बैंक
 
51.अंग्रेजों द्वारा पहली बार स्थाई बंदोबस्त कहाँ लागू किया गया ?
उत्तर-  मद्रास प्रेसीडेंसी व बंबई प्रेसीडेंसी
 
52.भारत में इस्पात का उत्पादन सर्वप्रथम कब शुरू हुआ ?
उत्तर-  1913 ई.
 
53.ब्रिटिश के साथ बेसिन की संधि किस पेशवा ने की थी? 
उत्तर- बाजीराव II

54.किस पुर्तगाली ने ‘नीले पानी की नीति’ अपनाई ?
उत्तर- फ्रांसिस्को डी अल्मीडा

55.भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का संस्थापक किसे माना जाता है? 
उत्तर- अल्फांसो डी अल्बुकर्क

56.पुर्तगालियों का भारत का पहला गवर्नर कौन था ?
उत्तर- फ्रांसिस्को डी अल्मीडा

57.भारत आने वाला प्रथम डच नागरिक कौन था ?
उत्तर- कारनेलिस डहस्तमान

58.डचों ने गोवा पर आक्रमण कब किया?
उत्तर- 1639 में

59.डुप्ले भारत का फ्रेंच गवर्नर कब बना?
उत्तर- 1742 में

60.जहाँगीर ने किसे ‘खान’ की उपाधि दी?
उत्तर- हॉकिंस

61.आगरा व सीकरी पहुंचने वाला अंग्रेज व्यापारी कौन था ?
उत्तर- रॉल्फ फिच

62.डचों ने अपनी पहली फैक्ट्री 1605 ई. में कहाँ स्थापित की ?
उत्तर- मसूलीपट्टनम

63.भारत का कौन-सा नगर द्वीप पर निर्मित है ?
उत्तर- मुंबई

64.पुर्तगालियों ने पहली व्यापारिक कोठी कहाँ खोली ?
उत्तर-कोचीन में

65.अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री कब लगाई ?
उत्तर- 1612 ई.

66.किस शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को ‘दीवानी’ प्रदान की ?
उत्तर- शाहआलम II

67.भारत में पहली बार मुद्रण मशीन का स्थापना किसने की ?
उत्तर-पुर्तगालियों ने

68.इंटरलोपर्स कौन थे ?
उत्तर- अनाधिकृति व्यापारियों के रूप में सामुद्रिक लुटेरे

69.उस समय भारत का बादशाह कौन था, जब ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई?
उत्तर- अकबर

70.किस वर्ष फ्रांस की सरकार ने भारत में स्थित फ्रांसीसी बस्तियों का अधिकार भारत सरकार को सौंपा था ?
उत्तर-1954 ई.

71.वांडीवाश का युद्ध कब हुआ?
 उत्तर-1760 ई.

72.भारत की आर्थिक राजधानी क्या है ?
उत्तर-मुंबई शहर
 
73. लाल कुर्ती आंदोलन किसके नेतृत्व में चलाया गया था? 
उत्तर- खान अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में
74. बंग भंग आंदोलन के समय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर- गोपाल कृष्ण गोखले
 
75. साइमन कमीशन किस वर्ष भारत आया था?
उत्तर- 1928 में
 
76. डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने गोलमेज सम्मेलन की कितनी बैठकों में भाग लिया था?
उत्तर- तीनों बैठकों में
 
77. 1854 के वुड के घोषणा पत्र में किस के विकास पर जोर दिया गया था?
उत्तर- माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा पर
 
78. एनी बेसेंट ने मद्रास स्टैंडर्ड पत्र को किस नाम से चलाकर होमरूल आंदोलन का मुख्य प्रचारक बनाया था?
उत्तर- न्यू इंडिया
 
79. मुस्लिम लीग की स्थापना कब और कहां की गई?
उत्तर- 1906 ढाका में
 
80. कौन सा वायसराय समाचार पत्रों का मुक्तिदाता कहलाता था?
उत्तर- चार्ल्स मैटकॉफ़
 
81. सैडलर आयोग का संबंध किससे है?
उत्तर- शिक्षा
 
82. 1840 के लगभग किसने कूका आंदोलन आरंभ किया था?
उत्तर- गुरु राम सिंह ने
 
83. भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ करने के बाद महात्मा गांधी को नजरबद करके कहां पर रखा गया था?
उत्तर- पुणे के आगा खां महल में
 
84. “ठीक उस समय जब जन उत्साह अपनी पराकाष्ठा पर था पीछे हटने का आदेश देना राष्ट्रीय विपत्ति से कुछ कम नहीं था”-असहयोग आंदोलन के संदर्भ में यह कथन किसका था?
उत्तर- सुभाष चंद्र बोस का
 
85. भारत के लिए संविधान सभा बनाने की घोषणा किसके द्वारा की गई?
उत्तर- कैबिनेट मिशन योजना
 
86. 1913 में मेवाड़ कृषक आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर- साधु सीताराम दास
 
87. सुभाष चंद्र बोस को प्रथम बार कांग्रेस का अध्यक्ष कब और कहां चुना गया?
उत्तर- 1938 के हरीपुरा गुजरात अधिवेशन में
 
88. वहाबी आंदोलन के संस्थापक कौन थे?
उत्तर- सैयद अहमद रायबरेली
 
89. हिंदुस्तान मजदूर सभा की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- सरदार वल्लभ भाई पटेल ने
 
90. बुनियादी शिक्षा का विस्तृत ब्यौरा किसने तैयार किया था?
उत्तर- जाकिर हुसैन समिति ने
 
91. सत्यशोधक समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर- ज्योतिबा फुले द्वारा
 
92. 1939 के त्रिपुरी अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस किसे पराजित करके कांग्रेस अध्यक्ष बने थे?
उत्तर- डॉक्टर पट्टाभि सीतारमैया को
 
93. रानी लक्ष्मी बाई की समाधि किस नगर में है?
उत्तर- ग्वालियर में
 
94. भारत में प्रथम छापाखाना किसके द्वारा स्थापित किया गया था?
उत्तर- पुर्तगालियों द्वारा
 
95. भारतीय द्वारा साइमन कमीशन का विरोध क्यों किया गया था?
उत्तर- आयोग में कोई भारतीय सदस्य ना होने के कारण
 
96. कर्नल वायली की हत्या के आरोप में किस को मृत्युदंड दिया गया था?
उत्तर- मदन लाल धींगरा को
 
97. वंदे मातरम पत्र के संपादक कौन थे?
उत्तर- अरविंद घोष
 
98. महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा कब प्रारंभ की थी?
उत्तर- 12 मार्च 1930 को
 
99. हिंद स्वराज पुस्तक किसने लिखी?
 
100. क्रांतिकारी युगांतर दल के नेता कौन थे?
उत्तर- जतिंद्रनाथ मुखर्जी
 
101. दिल्ली में सम्राट बहादुर शाह द्वितीय की सेना का सेना नायक कौन था?
उत्तर- बख्त खां
 
102. ब्रिटिश नीतियों के विरुद्ध सर्वप्रथम विद्रोह करने वाला प्रथम जनजातीय समूह कौन सा था?
उत्तर- खासी
 
103. किस नेता को भारत का बिस्मार्क कहा जाता है?
उत्तर- सरदार वल्लभ भाई पटेल को
 
104. सुरमा घाटी का किसान आंदोलन किस प्रदेश से संबंध रखता है?
उत्तर- असम से
 
105. महात्मा गांधी ने किस आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल को सर्वप्रथम सत्याग्रह के रूप में प्रयोग किया?
उत्तर- अहमदाबाद आंदोलन के दौरान
 
106. अंग्रेजों द्वारा किसी प्रांत के गवर्नर बनाए जाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
उत्तर- सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा
 
107. स्वामी विवेकानंद ने ‘शेरनी’ रविंद्र नाथ टैगोर ने ‘लोकमाता’ तथा अरविंद घोष ने ‘अग्निशिखा’ का प्रयोग किसके लिए किया था?
उत्तर- मारग्रेट नोबल (सिस्टर निवेदिता) के लिए
 
108. पुणे के अंग्रेज अधिकारी रेंड की हत्या का जिम्मेदार कौन थे?
उत्तर- चापेकर बंधु
 
109. इंडिया हाउस की स्थापना किसने की?
उत्तर- श्यामजी कृष्ण वर्मा ने
 
110. कामागाटामारू की घटना किस वर्ष हुई?
उत्तर- 1914 ईस्वी में
 
111. मुंबई की त्रिमूर्ति में कौन लोग शामिल थे?
उत्तर- फिरोजशाह मेहता,के.टी.तैलंग और दादा भाई नौरोजी
 
112. “कांग्रेस अपने पतन की कगार पर है और भारत में रहते हुए मेरी एक महती आकांक्षा इसके शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो जाने में हाथ बटांने की है” -यह कथन किसका है?
उत्तर- लॉर्ड कर्जन का
 
113. हजारीबाग के जेल से भागने के बाद जयप्रकाश नारायण ने अपना अड्डा कहां बनाया?
उत्तर- नेपाल
 
114. भारत की स्वतंत्रता के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री एटली थे भारत के वायसराय कौन थे?
उत्तर- लॉर्ड माउंटबेटन
 
115. खिलाफत आंदोलन कब प्रारंभ हुआ था?
उत्तर- 1920 में
 
116. किस वायसराय के शासनकाल में पहला फैक्‍ट्री अधिनियम पारित किया गया? 
उत्तर-लार्ड रिपन
 

117. किस प्रदेश में ब्रिटिश के विरूद्ध बिरसा मुंडा का संचलन रहा था ?

उत्तर-छोटा नागपुर

118. वायकोम सत्‍याग्रह (1924-25) कहाँ चलाया गया?
 उत्तर-केरल

119. पहली बार किस कारखाना अधिनियम में बच्‍चों की सुरक्षा के उपाय के प्रावधान किए गए? 
उत्तर-भारतीय कारखाना अधिनियम, 1881

120. पहली बार किस कारखाना अधिनियमके तहत महिला मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई ?
उत्तर-भारतीय कारखाना अधिनियम, 1891

121. ‘आधुनिक युग का मनु’ किसे कहा जाता है? 
उत्तर-बी.आर. अम्‍बेडकर

122. महाराष्‍ट्र के एक महार परिवार से सम्‍बन्‍ध रखने वाले बी.आर. अम्‍बेडकरका जन्‍म वस्‍तुत: कहाँ हुआ था, जहाँ उनके पिताजी रामजी मालोजी सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत थे? 
उत्तर-महू छावनी, मध्‍यप्रदेश

123. बी.आर. अम्‍बेडकर की पढ़ाई-लिखाई में किसने बड़ा सहयोग दिया ?
उत्तर-बड़ौदा के महाराज ने

124. ‘अखिल भारतीय व्‍यापार संघ कांग्रेस (AITUC) का प्रथम अध्‍यक्ष कौन था? 
उत्तर-लाला लाजपत राय

125. 1899-1900 की मुण्‍डा क्रान्ति का नेता कौन था?
 उत्तर-बिरसा मुंडा

126.‘अखिल भारतीय किसान सभा’ के प्रथम सत्र की अध्‍यक्षता किसने की?
 उत्तर-स्‍वामी सहजानंद
 
127.1855 में संथालों ने किस अंग्रेज कमांडर को हराया ?
उत्तर-मेजर बरो

128.बम्‍बई में ‘अखिल भारतीय व्‍यापार संघ कांग्रेस'(AITUC) की स्‍थापना कब हुई?
 उत्तर-1920 ई.

129.मुण्‍डाओं ने विद्रोह खड़ा किया?
 उत्तर-1895 में

130.ट्रेड यूनियन आन्‍दोलन के क्रान्तिकारी चरण का समय था?
 उत्तर-1926-39

131.हो विद्रोह हुआ ?
उत्तर-1820-21 के दौरान

132.1908 के ‘छोटा नागपुर काश्‍त अधिनियम’ने रोक लगाई ?
उत्तर-बेठबेगारी पर

133.मानव बलि प्रथा का निषेध करने के कारण अंग्रेजों के विरूद्ध विरोध करने वाली जनजाति का नाम बताएँ? 
उत्तर-खोंड

134.कम्‍युनिस्‍ट इंटरनेशनल का सदस्‍य बनने वाला पहला भारतीय कौन था?
 उत्तर-एम.एन.राय

135.एकत्र हुए भारतीयोंके समूह के मुखिया थे ?
उत्तर-एम.एन.राय

136.कौन फरवरी 1918 में स्‍थापित यू.पी.किसान सभा की स्‍थापना से सम्‍बद्ध नहीं था?
 उत्तर-जवाहरलाल नेहरू

137.वर्ष 1765 में दीवानी प्रदान किए जाने के बाद ब्रिटिश सबसे पहले किस पर्वतीय जनजाति के सम्‍पर्क में आए?
 उत्तर-खासी

138.सितम्‍बर 1932 में ‘पूना समझौता’ (Poona Pact) महात्‍मा गाँधी व किनके बीच हुआ?
 उत्तर-बी.आर.अम्‍बेडकर

139.विशुद्ध गाँधीवादी तरीके से लड़ा गया पहला आदिवासी अहिंसक विद्रोह था ?
उत्तर-टाना भगत आन्‍दोलन

140.महात्‍मा गाँधी के नेतृत्‍व में चलाया गया चंपारण का नील सत्‍याग्रह (1917) था? 
उत्तर-नील उत्‍पादक कृषकों द्वारा तिनकठिया प्रथा के विरूद्ध

141.बिरसा मुण्‍डा का कार्य-क्षेत्र कौन सा था? 
उत्तर-राँची

142.‘अखिल भारतीय किसान सभा’ सर्वप्रथम कहाँ आयोजित की गई ?
उत्तर-लखनऊ

143.किसके द्वारा मन्दिरों में प्रवेश के अधिकार की माँग की प्रस्‍तुति के कारण 1899 में तिरूनेवल्‍ली में भयंकर दंगे हुए थे ?
उत्तर-नाडार

144.महाराष्‍ट्र में ‘रामोसी कृषक जत्‍था’ किसने स्‍थापित किया था? 
उत्तर-वासुदेव बलवंत फड़के

145.अवध के ‘एका आन्‍दोलन’ का उद्देश्‍य क्‍या था?
 उत्तर-सरकार को लगान देना बंद करना

146.‘नाई-धोबी बंद’ सामाजिक बहिष्‍कार का एक रूप था, जो 1919 में –
उत्तर-किसानों द्वारा प्रतापगढ़ जिलें में चलाया गया था

147.छोटा नागपुर जनजाति विद्रोह कब हुआ? 
उत्तर-1820 ई. में

148.गाँधी का चंपारण सत्‍याग्रह किससे जुड़ा था? 
उत्तर-तिनकठिया

149.‘उलगुलान’ (महाविद्रोह) किससे जुड़ा था? 
उत्तर-बिरसा मुंडा

150.खैरवार आदिवासी आन्‍दोलन कब हुआ? 
उत्तर-1874 ई.

151.मोपला आन्‍दोलन (1921) कहाँ हुआ था? 
उत्तर-मालाबार

152.‘गुलामगिरि’ का लेखक कौन था?
 उत्तर-ज्‍योतिबा फूले

153.पागलपंथी विद्रोह वस्‍तुत: एक विद्रोह था?
 उत्तर-गारों का

154.कौन-सी घटना महाराष्‍ट्र में घटित हुई?
 उत्तर-भील विद्रोह

155.नील आन्‍दोलन का जमकर समर्थन करने वाले ‘हिन्‍दु पैट्रियाट’ के संपादक थे? 
उत्तर-हरिश्‍चन्‍द्र मुखर्जी

156.कानपुर से प्रकाशित किस समाचारपत्र के माध्‍यम से विजय सिंह पथिक ने बिजोलिया आन्‍दोलन को समूचे भारत में चर्चा का विषय बना दिया?
 उत्तर-प्रताप
 
157. 1942 के आन्‍दोलन में डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद को किस जेल में कैद रखा गया था?
उत्तर- बांकीपुर जेल

158. जयप्रकाश नारायण किस पार्टी से जुड़े थे?
उत्तर-सोशलिस्‍ट पार्टी

159. भारत छोड़ो आन्‍दोलन कब प्रारम्‍भ हुआ?
उत्तर- 9 अगस्‍त, 1942

160. वह व्‍यक्ति जिसने 4 अप्रैल, 1919 को दिल्‍ली की जामा मस्जिद के प्रवचन मंच से हिन्‍दू-मुस्लिम एकता पर भाषण दिया, वे थे?
उत्तर- स्‍वामी श्रद्धानंद
 

भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर पढ़ने के लिए……….Click here

विश्व के प्रसिद्ध समाचार पत्रों के प्रकाशन स्थलों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न……..Click here

सामान्य विज्ञान के 500 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए……………Click here



 

2 thoughts on “Top 300 One liner history questions।इतिहास के 300 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न -उत्तर।”

Leave a Comment